Posts

बिजली बिल कहाँ कहाँ जमा नही हो रहा है

Image
 बिजली बिल कहाँ कहाँ जमा नही हो रहा है सौरबाजार , रौता , सत्तरकटैया एवं पंचगछिया के हजारों उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में पीछे सहरसा - नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड , विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सौरबाजार सहरसा ने अपने कार्यलय के पत्रांक 41 के आलोक में अनपेड उपभोक्ता से संबंधित पत्र जारी किया है। पत्र के माध्यम से जिक्र किया गया है कि सौरबाजार अन्तर्गत 7827 बिजली उपभोक्ता , रौता अन्तर्गत 9859 उपभोक्ता , सत्तरकटैया अन्तर्गत 7877 एवं पंचगछिया अन्तर्गत 5636 ऐसे उपभोक्ता है जो बिजली का बिल जमा नही करते है। बिजली बिल जमा नही करने के कारण सरकार को राजस्व की भाड़ी क्षति हो रही है एवं उपभोक्ता द्वारा ससमय बिजली बिल जमा नही करने के कारण विभागीय कनीय अभियंता को वरीय अधिकारियों का सुनना पड़ता है। हालांकि बिजली बिल जमा नही करने वाले उपभोक्ता मामले को लेकर जूनियर इंजीनियर प्रभात कुमार ने बताया कि हर हाल में उपभोक्ताओं को ससमय बिजली बिल फरवरी माह के भीतर जमा करना होगा। उपभोक्ता अगर ससमय बिजली बिल जमा नही करेगें तो विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जायेगी। हालांकि इस संबंध में बिजली ...

उत्पाद विभाग ने गुप् सूचना के आधार पर भाड़ी मात्रा में पकड़ी शराब

Image
  उत्पाद विभाग ने गुप् सूचना के आधार पर भाड़ी मात्रा में पकड़ी शराब  आधे दर्जन अवैध शराब कारोबारी को उत्पाद विभाग ने लिया हिरासत में  सहरसा - बिहार सरकार द्वारा शराब बंदी कानून को जितना मजबूत किया जा रहा है उतना ही अवैध शराब की खेप को पुलिस विभाग एवं उत्पाद विभाग द्वारा पकड़ा भी जा रहा है। हाल ही में सरकार के द्वारा एक आदेश जिसमें शिक्षकों के शराब बंदी में सहयोग की बात सामने आई उसमें सरकार की जम कर किरकिरी हुई हैं।  इसी कड़ी में देर रात उत्पाद विभाग के टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भाड़ी मात्रा में शराब की खेप को पकड़ा है और इस कारोबार में शामिल आधे दर्जन लोगों को भी हिरासत में लिया है।   राजकिशोर सिंह , प्रभारी उत्पाद अधीक्षक सहरसा रात्री में गुप्त सूचना मिली कि जिले के सौरबाजार इलाके से अवैध शराब की खेप आ रही है , उसी सूचना के आधार पर मामले की जांच हेतु हमारी टीम सौरबाजार से शराब की खेप का पीछे करते हुए शहर के भेड़धारी पहुँची और वहां पर एक पिकअप से शराब को उतारा जा रहा था। उत्पाद विभाग जब उक्त स्थल पर पहुँची तो वहाँ पहले से एक कमरे में शराब जमा था।  सरकार ...

छह पंचायत में बिजली बिल नही जमा करने के कारण उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई

Image
छह पंचायत में बिजली बिल नही जमा करने के कारण उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई   लगभग तीन करोड़ से अधिक का बिजली बिल उपभोक्ताओं पर बकाया बिजली बिल जमा नही करने वाले पर होगी कार्रवाई व काटा जाएगा विद्युत कनेक्शन - प्रभात कुमार (जे ई ) सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत छह पंचायत में लगभग 03 करोड़ से अधिक की बिजली के बकाया बिल का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शाहपुर , बारा , सिहौल , पटोरी , पंचगछिया एवं ब्रह्शेर के लाभुकों के पास तीन करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया है। जानकारी हो कि सरकार के लगातार प्रयास के बाद लगभग 24 घंटे बिजली की आपूर्ति अब होने लगी है। यही नही ग्रामीण इलाकों में एक एक घर को बिजली की आपूर्ति प्रदान कर दी गयी है। खेती करने वाले किसान अपना बेहतर फसल उगा सके इसलिए हर खेत में भी बिजली पहुँचा दी गयी है और बिजली की सुदृढ व्यवस्था हेतु क्षेत्रों में विद्युत कनीय अभियंता द्वारा लगातार क्षेत्र में जांच पड़ताल भी होती रहती है। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रभात कुमार ने बताया कि इन पंचायतों में 56 सौ लगभग ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल जमा नही क...

बढ़ती ठंड के कारण युवा समाज सेवक को डीएम से लगानी पड़ी गुहार

Image
 बढ़ती ठंड के कारण युवा समाज सेवक को  डीएम से लगानी पड़ी गुहार सहरसा - जिले के नगर परिषद को सरकार ने नगर निगम में जरूर बदल दिया है लेकिन कड़ाके की ठंड में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नही होने के बाद युवा समाज सेवक आशीष रंजन को आम आवम को देखते हुए अलाव की मांग डीएम से करनी पड़ी है। युवा समाज सेवक आईटी जगत के लोकप्रिय चेहरा हैं परंतु जब शहर की ठंड में उन्होंने हालात देखी तो उनसे नही रहा गया और जिला प्रशासन से इस ठंड में अलाव का मांग किया।   आशीष रंजन लोकप्रिय छवि के युवा समाज सेवक वैसे जिस तरह से कड़ाके की ठंड है और हवा भी तेज गति से चल रही है उनके बातों को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन को शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर अविलंब अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे कि गरीब व्यक्ति आग के सहारे इस कंपकपाती ठंड में राहत महसूस कर सके। जानकारी हो कि आशीष रंजन एक लोकप्रिय छवि के युवा समाज सेवक है और आशीष रंजन की पत्नी भी एक समाजसेवी महिला है।  राजीब झा - सहरसा किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.... 9525004966(व्हाट्सएप)  www.koshizone.com

जिले के 43 पैक्स को नौ राईस मिल में धान जमा करने की मिली स्वीकृति

Image
  जिले के 43 पैक्स को नौ राईस मिल में धान जमा करने की मिली स्वीकृति 50 हजार एमटी धान की जिले में होगी खरीदारी सहरसा - जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले के 43 पैक्स अध्यक्ष को नौ राईस मिलों में धान जमा करने की स्वीकृति प्रदान की है। सभी राईस मिलर ससमय चावल तैयार कर सीएमआर में चावलों की आपूर्ति करेगें। 1- एस पी राईस मिल सत्तरकटैया 1. व्यपार मंडल , सत्तरकटैया 2. रकिया पैक्स , सत्तरकटैया 3. कैदली पैक्स , नवहट्टा 4. घोघषम पैक्स , सिमरीबख्तियारपुर 5. पहाड़पुर पैक्स , सिमरीबख्तियारपुर 6. मोहनपुर पैक्स , नवहट्टा 2- आयुष राईस मिल सत्तरकटैया   1. पटोरी पैक्स , सत्तर कटैया 2. बघवा पैक्स , सिमरीबख्तियारपुर 3. सत्तर पैक्स , सत्तरकटैया 4. चंद्रयान पैक्स , नवहट्टा 5. अलानी पैक्स , सलखुआ 6. शाहपुर पैक्स , नवहट्टा 3 - भगवती राईस मिल , सत्तरकटैया 1. विशनपुर पैक्स , सत्तरकटैया 2. बिजलपुर पैक्स , सत्तरकटैया 3. कठदुमर पैक्स , सिमरीबख्तियारपुर 4. गोरदह पैक्स , सलखुआ 5. कबीरा पैक्स , सलखुआ 6. धनपुरा पैक्स , सिमरीबख्तियारपुर 4 - मीना राईस मिल गोरहोघाट , कहरा 1. सोनपुरा पैक्स , सिमरीबख्तियारपुर 2. साहमरखु...

पीएचडी में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास करना अनिवार्य होगा

Image
  पीएचडी में प्रवेश के लिए नेट पास करना अनिवार्य SAHARSA - पीएचडी में प्रवेश तथा उच्च शिक्षा के तहत प्राध्यापक की नौकरी आसान नहीं रही। यूजीसी की ओर से नए सत्र से पीएचडी में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जहां पीएचडी में प्रवेश लेना कठिन होगा, वहीं बगैर नेट उत्तीर्ण पीएचडी कर रहे शोधार्थियों के लिए मुश्किलें भी बढ़ेंगी। हालांकि, यूजीसी के इस फैसले से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के आसार जताये जा रहे हैं।  उच्च शिक्षा में किसी भी विषय पर पीएचडी करने के लिए अब तक सिर्फ संबंधित विवि की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी अनिवार्य थी। जिसके बाद विवि प्रबंधन की ओर से सीटों के सापेक्ष काउंसिलिंग के बाद संबंधित शोधार्थी को रिक्त सीट आवंटित की जाती थी। हालांकि नेट और जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इसका लाभ अधिमान अंकों के तौर पर सिर्फ नौकरी में मिलता था। यही कारण था, कि उच्च शिक्षा में लगातार युवाओं ने पीएचडी में प्रवेश लेना शुरू कर दिया। प्रवेश परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को मेरिट के तहत प्रवेशित कर लिया जाता था। लेकिन एकाएक ...

अब आसानी से खुल पाएंगे निजी कॉलेज

Image
  अब आसानी से खुल पाएंगे निजी कॉलेज निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पारित, बिहार विधानसभा में निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित पटना -  बिहार विधानसभा में मंगलवार को बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित किया गया है. इस विधेयक में राज्य के नए निजी संस्थानों की बुनियादी ढांचे की आवश्यकता को पूरा करने के लिए मानदंडों में ढील देने का प्रस्ताव है. सदन में विधेयक पेश करते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य में निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज को जल्द से जल्द सुगम बनाना है. बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 के पारित होने के साथ निजी विश्वविद्यालयों को अस्थायी स्थानों से कार्य करने की अनुमति दी जाएगी. बशर्ते वे अन्य सभी शर्तों को पूरा करते हों. विधेयक के अनुसार यदि वे इसे दो साल की निर्धारित अवधि के भीतर विकसित करने में असमर्थ हैं. तो उन्हें इसे पूरा करने के लिए और दो साल मिलेंगे. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राज्य में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए कई आवेदन प्राप्त हुए हैं. अब विधानसभा ने संशोधन व...

पूर्व विधायक ने डबल इंजन के सरकार का किया पुतला दहन

Image
  पूर्व विधायक ने डबल इंजन के सरकार का किया पुतला दहन किसानों के साथ सौतेला व्‍यवहार कर रही है डबल इंजन की सरकार : किशोर कुमार सहरसा - रबी फसल के लिए हो रही खाद की किल्लत और कालाबाज़ारी के खिलाफ नवनिर्माण मंच के संस्‍थापक व पूर्व विधायक किशोर कुमार के नेतृत्‍व में सैकड़ों किसानों ने बैजनाथपुर चौक पर सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर किसानों ने जमकर सरकार और काला बाजारी में लिप्‍त कृषि पदाधिकारी के खिलाफ नारे लगाए। आक्रोशित किसानों ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उनके साथ सौतेला व्‍यवहार कर रही है, जिसे बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। वहीं, किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा कि जब किसानों को खाद – बीज की किल्‍लत होगी, तो खेती कैसे होगी। एक ओर बेतहाशा महंगाई की मार, दूसरी तरफ सरकार द्वारा खाद – बीज की आपूर्ति में अक्षम्‍यता बेहद चिंताजनक है। उन्‍होंने कहा कि 15 दिनों से ज्‍यादा हो गया है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्‍यान नहीं है। सरकार फेल हो गई है। इसलिए आज किसान आक्रोशित हो कर सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि सभी दुकानों पर कृषि विभाग द्वारा कोडिनैट...

मतदाता को डराने वाले मुखिया प्रत्याशी फरार, उनके समर्थक हथियार के साथ गिरफ्तार

Image
  मतदाता को डराने वाले मुखिया प्रत्याशी फरार, उनके समर्थक हथियार के साथ गिरफ्तार सहरसा - जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में आठवीं चरण के पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है ।आज इसी कड़ी में सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा सभी पंचायत का भ्रमण कर सूचना इकट्ठा किया जा रहा था। इसी क्रम में स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि सरडीहा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अजय सिंह एवं उनके समर्थकों द्वारा मतदाता को डराया धमकाया जा रहा है तथा प्रलोभन दिया जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देख कर अजय सिंह मुखिया प्रत्याशी   वहां से निकल भागे लेकिन अजय सिंह के समर्थक बचकन यादव पिता मोहित यादव  सकरौली थाना बख्तियारपुर को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। इन सबों के द्वारा कल होने वाले पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की योजना बनाई जा रही थी। मालूम हो की कल दिनांक 24.11.21 बुधवार को जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में आठवीं चरण का पंचायत चुनाव होना है।इस प्रखंड में कुल 276 मतदान...

मस्तिक का ईलाज ही नही सफल ऑपरेशन करने वाले कोशी के यह कौन डॉक्टर हैं ?

Image
  मस्तिक का ईलाज ही नही सफल ऑपरेशन करने वाले कोशी के यह कौन डॉक्टर हैं ?  सहरसा - कोशी की धरती पर अक्सर वीर सपूत जन्म लेते हैं। सबसे बड़ी बात की आज के समय में जिसे भगवान की संज्ञा दी गयी है वह है डॉक्टर और सहरसा में ऐसे लाल जो मस्तिक का सफल ईलाज ही नही अपितु सफल ऑपरेशन करके लोगों को जिंदिगी दे रहे हैं। डॉ सिद्धार्थ प्रियदर्शी कोशी के सबसे बेतहर न्यूरो सर्जरी के रूप में उभर रहे है और इनके इलाज की चर्चा विभिन्न जगहों पर हो रही है। डॉ का निजी क्लिनिक जिले के बस स्टैंड से सटे पिछली बायपास सड़क में नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है एवं कई तरहों के क्रिटिकल मरीजों का सफल ईलाज भी किया जाता है। हाल ही में एक क्रिटिकल मरीज जो काफी मस्तिक में चोट लगने से   परेशान था और उनके मस्तिक में खून जमा हो गया वैसे मरीज को आठ दिनों के अंदर कंप्लीट कर दिया। डॉ सिद्धार्थ प्रियदर्शी - न्यूरो सर्जन , सहरसा डॉक्टर साहब के इन सफलता का चर्चा शहरों में काफी हो रही है। हालांकि अब एक बात हो गयी है कि अब वैसे मरीज जो ब्रेन सर्जरी , रीढ़ की हड्डी , नस संबंधित समस्या से परेशान होकर दिल्ली अथवा पटना जाते ह...

जामनगर सहरसा में घंटो लगता है जाम फिर भी नही निकलता है समाधान

Image
  जामनगर सहरसा में घंटो लगता है जाम फिर भी नही निकलता है समाधान एक ओवरब्रिज निर्माण हेतु अब तक चार बार हुआ शिलान्यास  सहरसा -  जिले के आठ रेल फाटक पर आम लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और इन आठों रेल फाटक पर आम आवम परेशान एवं हलकान हो जाते हैं। सहरसा नगर परिषद के अंदर सर्वा ढाला रेल फाटक , बंगाली बाजार रेल फाटक , गंगजला ढाला रेल फाटक , कचहरी ढाला रेल फाटक , शिवपुरी ढाला फाटक , पूरब बाजार रेलवे फाटक , पोलटेक्निक रेलवे फाटक ,सिमराहा ढाला एवं झपड़ा टोला के पास प्रत्येक दिन आम आवम को घंटो इंतजार करने के बाद अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ती है। यही नही इस रेल फाटकों पर दिन में एक बार नही अपितु कई बार जाम का शिकार लोगों को होना पड़ता है।  नगर परिषद के ठोस कदम से अतिक्रमण एवं जाम से मिल सकती है मुक्ति नगर परिषद के कार्यपाक अभियंता अगर सड़क पर बेहतर तरीके से उतरे तो जाम नगर सहरसा को जाम से मुक्ति मिल सकती है। जानकारी हो जिले के लगभग सभी चौक , चौराहे पर दुकानदार द्वारा सड़को का पूर्ण अतिक्रमण कर लिया गया है। यही नही उस अतिक्रमणकारियों को कुछ अतिक्रमण के बदले में राजस्व भी देनी पड़ती ...

सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार नही बिक सकेगा किसान का धान

Image
  सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार नही बिक सकेगा किसान का धान पैक्स अध्यक्ष किसान के धानों की खरीदारी करने में हो जायेगें असमर्थ सहरसा - बिहार सरकार के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021 - 22 सहरसा जिलान्तर्गत मात्र 38 हजार एम टी धान खरीदारी का लक्ष्य दिया गया है। जबकि पिछले वर्ष यही लक्ष्य 90 हजार एम टी का था और सौ करोड़ से अधिक के खरीदारी धान की हुई थी जिनके विषय में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्रेस वार्ता कर खुद जानकारी साझा किया था। लेकिन इस वर्ष सरकार ने अपने आंकड़े और सर्वे के अनुसार जिले में धान की कम पैदावार को देखा है जबकि धान के फसल की कुछ छति हुई धान किसान ने बेहतर तरीके से उपजाया है। जिले के दस प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न प्रखड़ो के पैक्स अध्यक्ष एवं व्यपार मंडल को उपज के अनुरूप धान खरीदारी में किसानों से लड़ाई करना पड़ सकता है।    जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के व्यपार मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि जो निचली इलाके में कुछ धान की फसल की छति पहुँची लेकिन उपड़ी इलाके में धानों की बेहतर पैदावर हुई है। वहीं बनगाँव के पैक्स अध्यक्ष मिहिर झा ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार...

देवानंद समर्थकों द्वारा जिला प्रशासन के विरोध में जन अदालत लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

Image
देवानंद समर्थकों द्वारा जिला प्रशासन के विरोध में जन अदालत लगाकर किया विरोध प्रदर्शन देवानंद यादव अगर दोषी है तो ये जन समर्थन किया संकेत कर रही है सहरसा - जिले के सौरबाजार प्रखंड के रौता खेम गांव के रहने वाले देवानंद यादव के समर्थकों द्वारा भादा गांव स्थित चिमनी पर जिला प्रशासन के विरोध में जन अदालत लगाकर आक्रोष पूर्ण  प्रदर्शन किया।जिसमें उक्त पंचायत के हजारों पुरुष और महिला शामिल हुए। मालूम हो की विगत पंचायत चुनाव में देवानंद यादव पर रौता खेम पंचायत अंतर्गत इनरवा बूथ पर 24 अक्टूबर 2021 को गोली बारी करने का आरोप लगा था।उसी गोली बारी की घटना को लेकर सौरबाजार थाना में देवानंद यादव के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज किया गया था।यही नहीं चुनाव के तुरंत बाद देवानंद यादव के घर की कुर्की जप्ती भी किया गया।कुर्की इस कदर हुई कि उनके अलावे अन्य लोगों के सामानों को भी कुर्की में उठाया गया। हालांकि समानों एवं कुर्की के मामले की पुष्टि हमारी वेवसाईट नही करती है। सूत्रों के अनुसार देवानंद यादव के द्वारा संचालित हो रहे इट के चिमनी पर भी पुलिस ने कहर बरपाया,जहां की पुलिस प्रशासन को देवानंद यादव के समर्...

पूर्व विधायक संजीव झा एनसीएल सिंगरौली मध्यप्रदेश के बने स्वतंत्र निदेशक

Image
  पूर्व विधायक संजीव झा एनसीएल सिंगरौली मध्यप्रदेश के बने स्वतंत्र निदेशक सहरसा - बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने कोशी की धरती पर पहली बार कमल खिलाने वाले पूर्व विधायक संजीव झा को नॉर्दन कोलफील्ड लिमिटेड सिंगरौली मध्यप्रदेश का स्वतंत्र निदेशक प्रतिनियुक्त किया है।  जानकारी हो कि पूर्व विधायक संजीव झा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जुड़ कर अपने छात्र जीबन से राजनीति की शुरुआत की थी। एमएलटी कॉलेज, सहरसा से कॉलेज प्रमुख के तौर पे अपनी राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले कोशी में पहली बार कमल खिलाने वाले पूर्व विधायक श्री संजीव झा को भारत सरकार में नई जिम्मेवारी के तौर पर भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा एनसीएल , नॉर्दन कोलफील्ड लिमिटेड का स्वतंत्र निदेशक मनोनीत किया गया।इसकी अधिसूचना कोयला मंत्रालय द्वारा पत्रांक-21/19/2021-BA(III) के माध्यम से जारी की गई।ज्ञात हो कि पूर्व विधायक श्री संजीव कुमार झा ने 2005 में पहली बार विधायक बनने के बाद जो विकास की लकीरें खींची थी उसकी चर्चा आज भी कोसी के जनमानस में होती है और उनके द्वारा तैयार रोडमैप पर अभी भी सहरसा जिला प्रशासन विभिन्न प्रकार के विक...

ब्रह्मस्थान में बजरंगबली मूर्ति स्थापना परसों कल सुबह निकलेगी कलश यात्रा

Image
  ब्रह्मस्थान में बजरंगबली मूर्ति स्थापना परसों कल सुबह निकलेगी कलश यात्रा सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत बिहरा पंचायत के वार्ड नंबर 06 में परसों बजरंगबली की मूर्ति स्थापित की जायेगी एवं कल सुबह कलश यात्रा निकाला जायेगा। ब्रह्मस्थान कमिटी के सक्रिय सदस्य अमरेंदर मिश्र , सुदर्शन पांडेय , निरंजन ठाकुर , चिरंजीव झा , सुशील पांडेय , जवाहर झा , आशीष झा , रंजन मिश्र , बलराम मिश्र , किशलय अनल उर्फ नन्हें, संभुनाथ झा आदि ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्मस्थान में बजरंगबली की स्थापना हेतु  मंदिर का निर्माण करवाया गया है। वहीं मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति स्थापना हेतु 03 नवंबर का सुभ मुहूर्त पंडितों द्वारा निकाला गया है। मूर्ति स्थापना से पहले कल कलश यात्रा संपूर्ण गाँव में घूमेगा एवं तीन तारीख को बजरंगबली की मूर्ति स्थापना की जाएगी। मूर्ति स्थापना के बाद 24 घंटे का अष्टयाम भी होगा जो दीवाली के दिन समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं एवं सभी का सहयोग और योगदान प्राप्त हो रहा हैं। राजीब झा - सहरसा किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें......

कुख्यात देवानंद यादव ने सहरसा कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, आत्मसमर्पण के बाद उन्होंने किया कहा ?

Image
  कुख्यात देवानंद यादव ने सहरसा कोर्ट में किया आत्मसमर्पण साजिश के तहत विपक्षियों ने मुझे फंसाया है - देवानंद यादव सहरसा - जिले के सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत रोता खैम निवासी कुख्यात अपराधी देवानंद यादव ने सोमवार को सहरसा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी हो कि देवानंद यादव पर पंचायत चुनाव के दौरान रोता खैम पंचायत अन्तर्गत इनरवा बूथ पर गोलीबारी करने का मामला दर्ज हुआ था। गोलीबारी की घटना के बाद अपराधी देवानंद यादव पर सौरबाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। यही नही चुनाव के तुरंत बाद देवानंद यादव के घर की कुर्की जप्ती की गयी। देवानंद यादव के नेतृत्व में संचालित हो रहे ईंट के चिमनी पर पुलिस ने कहर बरपाया जहां की पुलिस प्रशासन को देवानंद यादव के समर्थक का विरोध झेलना पड़ा। पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के कारण सोमवार को देवानंद यादव ने सहरसा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। जानकारी हो कि देवानंद यादव सौरबाजार के रामपुर पंचायत से एवं उनकी पत्नी गुड्डी देवी रोता खैम से चुनावी मैदान में थी। रामपुर पंचायत से देवानंद यादव की हार हो गयी एवं उनकी पत्नी गुड्डी देवी रोता खैम से ...

प्रमुख बनने के लिए समिति सदस्य की खरीद विक्री का खेल शुरू

Image
  प्रमुख बनने के लिए समिति सदस्य की खरीद विक्री का खेल शुरू विजयी समिति सदस्य प्रत्याशियों के द्वार पर खरीद विक्री करने वाले का लगा रहता है तांता सहरसा - जिले में चार प्रखंड में पंचायत चुनाव संपन्न हो गया है और तीन प्रखंड में  प्रत्याशियों के विजयी की घोषणा भी हो गई है। वहीं सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत आज मतगणना होगी एवं प्रत्याशियों की विजयी की घोषणा की जाएगी। जानकारी के अनुसार तीन प्रखंड में चुनाव संपन्न होने के बाद प्रखंड प्रमुख बनने हेतु समिति सदस्य के खरीदारी का कारोबार भी शुरू हो गया है। जिले में सबसे पहले कहरा प्रखंड अन्तर्गत चुनाव संपन्न हुआ जहां पूर्व से रचना प्रकाश प्रखंड प्रमुख पर तैनात थी। इस बार भी रचना प्रकाश भारी बहुमत से जीत दर्ज की है और प्रमुख की दौर में हैं। वहीं तीसरे चरण में पतरघट प्रखंड अन्तर्गत 11 पंचायत में चुनाव हुए जहां परिणाम भी घोषित हो गया। पतरघट की समिति ने पिछले पंचवर्षीय में उषा देवी को प्रखंड प्रमुख के रूप में चयन किया था। इस बार भी उषा देवी पति जयकांत यादव किशनपुर पंचायत से समिति सदस्य के रूप विजयी घोषित हो गयी है और प्रखंड प्रमुख के दौर में लगी ...

बहत्तर वर्षीय बृद्ध के जेल मामले में नयी कहानी

Image
 बहत्तर वर्षीय बृद्ध के जेल मामले में नयी कहानी केश आयो दूसरे मोहरिल से करायेगें कागजों की जांच सहरसा - जिले में भू माफिया का कारोबार जहां चरम सीमा पर है वहीं पटुआहा के बहत्तर वर्षीय जेल यात्रा में एक नई मोड़ आयी है और केश के आयो ज्वाला प्रसाद चौपाल पुनः उस कागजों का जांच दूसरे मोहरिल ( कातिब )से करवाएगें। मामला सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पटुआह का है जहां एक 72 वर्षीय बृद्ध व्यक्ति को फर्जी केवाला को विना बारीकी से सत्यापन किये और वादी के कागजों का सत्यापन कर जेल की सलाखों में भेजने का मामला है। आवेदनकर्ता संतोष कुमार झा ने पुलिस अधीक्षक सहरसा को आवेदन किया था कि मैं 72 वर्षीय एक बृद्ध व्यक्ति हूँ। मेरा जमीन सहरसा पूर्णिया उच्य पथ के समीप पटुआहा स्थित बाउंड्री दीवाल से घिरा हुआ एवं सागवान का पेड़ लगा हुआ है। एक खेसरा नंबर 336 जिसमें तीन वर्षों से देबू शर्मा नामक व्यक्ति गैरेज चलाता है। वर्ष 2008 से 2012 के बीच मेरी जमीन को गैमन इंडिया ने लीज पर लिया था। सहरसा पूर्णिया उच्य पथ हो जाने के कारण वर्तमान समय में जमीन का कीमत अत्यधिक हो गया है। सड़क किनारे मेरा जमीन है जिस को हड़पने हेतु कुछ...

चौथे चरण में कितने प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला ?

Image
  चौथे चरण में कितने प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला ? चौथे चरण का चुनाव प्रचार प्रसार कल पांच बजे शाम में होगा खत्म सहरसा -  जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार आज शाम पांच बजे खत्म हो जायेगा। जानकारी के अनुसार 14 पंचायत में 06 पदों के लिए 20 अक्टूबर को सुबह 07 बजे से चौथे चरण का चुनाव होगा। मिली जानकारी के अनुसार 14 पंचायत में समिति के लिए 141 पुरुष एवं महिला ने अपना पर्चा दाखिल किया है। मुखिया के लिए 123 , सरपंच के लिए 82 , वार्ड सदस्य के लिए 858 एवं ग्राम कचहरी पंच के लिए 383 महिला एवं पुरुष ने 14 पंचायत अन्तर्गत चुनाव लड़ने हेतु पर्चा दाखिल किया हैं। 193 बूथों पर होने वाले इस चुनाव में 01 लाख 06 हजार 04 मतदाता मत डालेगें।  एक लाख से अधिक मतदाता में 54 हजार 214 पुरुष मतदाता एवं 51 हजार 790 मतदाता शामिल हैं।  चुनाव में बेहतर सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने भी पुख्ता इंतजाम किया है और अब तक के चुनाव के अनुसार चौथे चरण में भी पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर पुलिस कर्मी की तैनाती रहेगी। हालांकि अन्य जगहों के अप...

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने क्या कहा आप भी सुनें

Image
  पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने क्या कहा आप भी सुनें सहरसा - जिले के दूसरी चरण से ग्यारवीं चरण तक होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूर्ण सख्त। क्यूआरटी टीम क्षेत्र में रहेगी एक्टिव एवं हर बूथों पर लगाती रहेगी चक्कर.... लिपि सिंह - पुलिस अधीक्षक सहरसा RAJEEV JHA - SAHARSA किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.... 9525004966(व्हाट्सएप)  www.koshizone.com