Posts

अनुमंडल के अंदर संचालित अवैध दुकान पर जल्द चलेगा बुलडोजर - एसडीओ

Image
 अनुमंडल के अंदर संचालित अवैध दुकान पर जल्द चलेगा बुलडोजर - एसडीओ SAHARSA - सदर अनुमंडल कार्यलय के अंतर्गत संचालित अवैध दुकान पर जल्द बुलडोजर चलाने की जानकारी प्राप्त हो रही है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिन पहले सदर अनुमंडल के तत्कालीन सदर एसडीओ जहांगीर आलम ने अनुमंडल के भीतर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदार पर कार्रवाई किया था। लेकिन धीरे धीरे दुकानदारों ने पुनः अपना दुकान बना लिया और अतिक्रमण कर लिया। अतिक्रमणकारी का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि पहले सिविल कोर्ट जाने वाली सड़क के पूर्व दुकानदार अतिक्रमण कर दुकान चलाते थे। लेकिन इस बार अतिक्रमणकारी ने ऐसा रुख अख्तियार किया है कि महिला हेल्पलाइन कार्यलय , उपभोक्ता कार्यालय आदि के आगे में अपना दुकान अवस्थित कर लिया है। अनुमंडल कार्यलय के भीतर एवं महिला हेल्पलाइन कार्यलय के आगे की एक तस्वीर उभर कर सामने आई है जहां विजय फोटो स्टेट लेमिनेशन एवं स्टूडियो लिखा है उस दुकान में जिला परिवहन कार्यलय के कई कागजात मौजूद है। वैसे इस दुकान के तस्वीर एवं अन्य कागजात की पुष्टि हमारी वेबसाइट www.koshizone.com   नही करती है। लेकिन जिस तरह...

जनवितरण दुकान पर लगेगी प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त खाद्यान्न देने वाली फ्लैक्स बैनर

Image
  जनवितरण दुकान पर लगेगी प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त खाद्यान्न देने वाली फ्लैक्स बैनर SAHARSA - जिले में 938 जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाली खाद्यान्न की जानकारी फ्लैक्स एवं बैनर के माध्यम से उपभोक्ताओं की दी जायेगी। जानकारी हो कि पिछले वर्ष भी जब कोरोना ने दस्तक दिया तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत प्रत्येक राशनकार्ड धारक को मुफ्त खाद्यान्न दिया गया था। लेकिन पुनः जब कोरोना का दूसरा लहर शुरू हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा किया कि प्रत्येक राशनकार्ड धारक को दिवाली तक मुफ्त खाद्यान्न दिया जाय। इसी कड़ी में माह मई 2021 में प्रत्येक राशनकार्ड धारक को बिहार सरकार एवं प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त खाद्यान्न दिया गया। जबकि माह जून 2021 से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त एवं बिहार सरकार द्वारा निर्धारित दर प्रत्येक राशनकार्ड धराक को दुगुना खाद्यान्न दिया जा रहा है। यह खाद्यान्न आगामी माह नवंबर 2021 तक लोगों को दिया जायेगा। सरकार द्वारा मुफ्त खाद्यान्न की जानकारी आम आवम एवं उपभोक्ताओं तक पहुँच...

शहर में दो बैध एवं आधे दर्जन अवैध बस स्टेंड का हो रहा संचालन

Image
  शहर में दो बैध एवं आधे दर्जन अवैध बस स्टेंड का हो रहा संचालन SAHARSA - जिले के दस प्रखंड का मुख्यालय शहर सहरसा में दो बैध एवं लगभग आधे दर्जन अवैध बस एवं ओटो स्टैंड संचालित होने के कारण जाम की समस्या अत्यधिक दिन व दिन विकराल होती जा रही है। जानकारी के अनुसार गंगजला चौक स्थित एक बस स्टैंड संचालित है एवं दूसरा पुरानी बस स्टैंड जिनको की पुनः नव निर्मित किया गया है और सुपर बाजार के समीप इनका संचालन होता है।  अवैध बस एवं ओटो स्टैंड शहर के लगभग आधे दर्जन जगहों पर बस कम एवं ओटो वाले द्वारा अवैध स्टैंड लगाए जाने की सूचना उपलब्ध हो रही है। इन अवैध स्टैंड के कारण शहर में जाम की समस्या और विकराल हो गयी है। इन जगहों पर अवैध स्टैंड की सूचना प्राप्त है उसमें वीर कुंवर सिंह चौक , महावीर चौक से आगे , रिफ्यूजी कॉलोनी , चांदनी चौक , तिवारी चौक , कॉलेज गेट जैसे आदि जगह शामिल हैं। एक तरह जहां शहर के कई रेलवे फाटक पर घंटो जाम लगता है और लोग परेशान एवं हलकान रहते हैं। वही दूसरी तरफ शहर के लगभग अवैध बस एवं ओटो स्टैंड भी शहर में जाम की समस्या को भयानक रूप से उत्त्पन करती है। बीते दिनों पहले जिला प...

आपसी विवाद में चली गोली युवक जख्मी

Image
  आपसी विवाद में चली गोली युवक जख्मी सहरसा - सहरसा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक युवक को गोली मारकर कर जख्मी कर दिया गया है। घटना जिले के बनगाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ नहर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार त्रिलोक यादव नामक व्यक्ति बरियाही से सहरसा आ रहा था कि रास्ते में रहुआ नहर के पास आठ दस युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। उसी दौरान किसी ने गोली चला दिया जो गोली त्रिलोक यादव को लग गया। आनन फानन में युवक को सहरसा के निजी नर्सिंग होम लाया गया जहां उनका ईलाज जारी है। घटना के संबंध त्रिलोक यादव ने बताया हमको किसी से विवाद नही है किसने गोली चलाया हम यह भी नही जानते हैं। वैसे घटना की जानकारी मिलते हैं सदर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। राजीब झा - सहरसा

बकरीद पर्व पर सामूहिक नवाज एवं सावन में मंदिरों के भीतर पूजा पर रोक - डीएम

Image
  बकरीद पर्व पर सामूहिक नवाज एवं सावन में मंदिरों के भीतर पूजा पर रोक - डीएम जमुई - जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जिला में कोरोना का प्रकोप लगभग थम गया है। महामारी की धार भोथर होने के बाद कई क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होने लगी है। हालांकि इसका खतरा अब तक पूरी तरह से टला नहीं है। कोरोना की रोकथाम और इससे बचाव के लिए बार - बार सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस का अनुपालन किए जाने की हिदायत दी जा रही है। जिलाधिकारी श्री सिंह ने इसी संदर्भ में कहा कि इस साल बकरीद और सावन में मंदिर में भारी भीड़ इकट्ठा होने की संभावना के मद्देनजर सामूहिक नमाज करने और मंदिर में पूजा - अर्चना पर रोक लगा दी गयी है। उन्होंने आगे कहा कि इन अवसरों पर काफी भीड़ से कोरोना के फैलाव में वृद्धि संभव है , इसलिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। डीएम सिंह ने सरकार के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार बकरीद पर्व की नमाज सिर्फ घरों में ही पढ़ी जा सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि बकरीद के मौके पर किसी भी सार्वजानिक समारोह का आयोजन नहीं किया जा सकेगा , इस पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। उन्होंने सावन में लगने वाले श्रावणी म...

सहायक प्रबंधक से आपूर्ति निरीक्षक ने पूछा स्पस्टीकरण

Image
  सहायक प्रबंधक से आपूर्ति निरीक्षक ने पूछा स्पस्टीकरण SAHARSA - जिले के नवहट्टा प्रखंड अन्तर्गत  संचालित टीपीडीएस गोदाम नवहट्टा के सहायक प्रबंधक प्रमोद मंडल को प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पस्टीकरण पूछा है। आपूर्ति निरीक्षक ने जिक्र किया है कि आपके द्वारा जनवितरण दुकान तक विना वजन खाद्यान्न भेजे जाने का मामला सामने आया है। जो काफी खेदजनक है एवं काफी चिंताजनक है यही नही यह नियम के प्रतिकूल भी है। उन्होंने जिक्र किया है कि किस परिस्थिति में ऐसा कृत किया जा रहा है यह जानकारी पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर इनका जवाब समर्पित किया जाय। अन्यथा आपके विरुद्ध वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई हेतु प्रतिवेदित किया जायेगा।  सहायक प्रबंधक ने आपूर्ति निरीक्षक सह बीडीओ को दिया जवाब सहायक प्रबंधक बीएसएफसी नवहट्टा ने स्पस्टीकरण का ससमय जवाब देते हुए जिक्र किया कि यह सभी आरोप तथ्यहीन एवं मनगढ़ंत है। उन्होंने बताया कि वजन करके खाद्यान्न डीएसडी ट्रांसपोर्टर को दिया जाता है। प्रखंड के किसी डीलर द्वारा डीएसडी पर एवं उनके माध्यम से कोई शिकायत अब तक नह...

सुनील को मिली फेयर प्राईस डीलर एसोशिएसन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

Image
  सुनील को मिली फेयर प्राईस डीलर एसोशिएसन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सुनील संगठन के कार्य हेतु अनवरत रहते है जागरूक SAHARSA - फेयर प्राईस डीलर्स एसोशिएसन संगठन के अनुमंडल अध्यक्ष एवं जिला संघ के सचिव सुनील कुमार सुमन को प्रांतीय बैठक में संगठन ने उनके बेहतर कार्य को देखते हुए एक बार पुनः एक नई जिम्मेदारी दी है और सुनील को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बनाया है। सुनील कुमार सुमन के युवा उपाध्यक्ष बनने पर फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन के सहरसा जिला अध्यक्ष मोहम्द सलीम ने काफी हर्ष व्यक्त किया है। अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने बताया कि गर्व की बात है कि सहरसा जिले को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष की कमान दी गयी है। उन्होंने बताया कि संघ एवं संगठन के लिए सुनील हमेशा संघर्ष करते रहते हैं। यही नही जिले के किसी भी जनवितरण प्रणाली विक्रेता को अगर दिक्कत होती है तो उनके समस्या को तुरंत हल उनके सहयोग से किया जाता है। नव नियुक्त प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने भी दूरभाष पर हुई बातचीत के दौरान बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उनको कर्त्तव्य पूर्वक निभाने का प्रयास करूंगा।  उन्होंने बताया कि हम...

जिला प्रबंधक ने एजीएम एवं ट्रांसपोर्टर के साथ किया संयुक्त बैठक

Image
  जिला प्रबंधक ने एजीएम एवं ट्रांसपोर्टर के साथ किया संयुक्त बैठक परिवहन अभिकर्ता मेन एवं डीएसडी गाड़ियों की बढ़ाये संख्या - मनीष कुमार झा - जिला प्रबंधक बिहार राज्य खाद्य निगम , सहरसा SAHARSA - जिला प्रबंधक मनीष कुमार झा ने मंगलवार को अपने कार्यलय वेश्म में जिले के विभिन्न ट्रांसपोर्टर एवं सहायक प्रबंधक के साथ संयुक्त बैठक आयोजित किया। बैठक में जिला प्रबंधक ने ट्रांसपोर्टरों एवं सहायक प्रबंधकों कई तरह के दिशा निर्देश दिए। जिला प्रबंधक ने डीएसडी अभिकर्ताओं को निदेश दिया कि टीपीडीएस गोदाम पर एकरारनामा के अनुरूप वाहन उपलब्ध करवायें। उन्होंने बताया कि ससमय जनवितरण के दुकान तक खाद्यान्न पहुँच जाए इनका पूरा ख्याल रखा जाय। प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत जो मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है वह लाभुकों को शत प्रतिशत प्राप्त हो इसके लिए ससमय जनवितरण दुकान तक खाद्यान्न डीएसडी ट्रांसपोर्टर पहुँचाने का काम करें। जिला प्रबंधक ने बताया कि सभी सहायक प्रबंधक को दिशा निर्देश दिया गया है की ससमय टीपीडीएस गोदाम खोल कर खाद्यान्न भेजना शुरू करें। सरकार द्वारा जो निर्धारित समय दिया गया है उस समय में...

आपूर्ति पदाधिकारी ने कई टीपीडीएस गोदाम का किया निरक्षण

Image
  आपूर्ति पदाधिकारी ने कई टीपीडीएस गोदाम का किया निरक्षण SAHARSA - जिला आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार झा जिले के कई टीपीडीएस गोदाम का औचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार डीएसओ चंदन झा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड स्थित टीपीडीएस गोदाम निरीक्षण किया जहां ससमय गोदाम नही खुला था। हालांकि टीपीडीएस गोदाम सत्तरकटैया एवं कहरा दोनों का एक ही सहायक प्रबंधक है जिस कारण लेट लतीफी की बाद सामने आयी। हालांकि इस संबंध में सहायक प्रबंधक दीपक ने बताया कि आपूर्ति पदाधिकारी ने विभिन्न तरह के दिशा निर्देश दिए। डीएसओ चंदन झा यहीं नही रुके सत्तरकटैया के बाद वह महिषी टीपीडीएस गोदाम का जांच किये जहां सहायक प्रबंधक चंदन चौधरी अनुपस्थित पाए गये। हालांकि उनसे जब इस संबंध में दूरभाष पर बात हुई तो पता चला वह किसी अति आवश्यक कार्य से अनुपस्थित थे। दो टीपीडीएस गोदामों की जांच के बाद आपूर्ति पदाधिकारी चंदन झा नवहट्टा टीपीडीएस गोदाम का जांच किया एवं सहायक प्रबंधक प्रमोद मंडल को कई दिशा निर्देश दिए। हालांकि विभिन्न जगहों के जांच में किया खामियां पाए यह कहना मुश्किल होगा। राजीब झा - सहरसा

24 घंटे के भीतर लाखों रुपये लूट कांड का हुआ उद्भेदन

Image
  24 घंटे के भीतर लाखों रुपये लूट कांड का हुआ उद्भेदन लूट कांड में शामिल तीन अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे ,प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक लिपी सिंह ने दी सारी जानकारी सहरसा - जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां बीते  सोमवार को सहरसा पुलिस ने 10 लाख 5 हजार 710 रुपया कैस बरमाद की है साथ ही साथ सहित तीन अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। बतातें चलें की 11 जुलाई रोज रविवार को देर रात अपराधियों के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के चर्चित व्य्यापारी संजय डीडवाणियाँ के कर्मचारी से सहरसा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलिन्दाबाद के पास अपराधियों द्वारा गोली फायर कर 09 लाख रुपया लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़ित व्यपारी ने सदर थाना में आवेदन देकर रुपये लूट की घटना का जानकारी दिया एवं न्याय गुहार लगाई थी।उसी आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया। प्राप्त आवेदन के तत्पश्चात सहरसा एसपी लिपी सिंह के द्वारा एक टीम गठित की गई। जिसमें सदर एसडीपीओ संतोष कुमार,सदर थाना अध्यक्ष निशिकांत भारती और अपर थाना अध्यक्ष राजमणि शामिल थे। घटना के बाद यह टीम इस लूट कांड के उद्भेदन मैं लग गयी।...

हिंदू-मुस्लिम एक हैं और इसका आधार है हमारी मातृभूमि - मोहन भागवत

Image
 हिंदू-मुस्लिम एक हैं और इसका आधार है हमारी मातृभूमि - मोहन भागवत सहरसा - मुस्लिम राष्ट्रीय मंच  हिंदुस्तान फर्स्ट ,हिन्दुस्तानी बेस्ट के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वसुंधरा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री अफजाल जी के सफल संचालन में मंच के मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य माननीय डॉक्टर श्री इन्द्रेश कुमार जी के संरक्षण में डॉक्टर ख्वाजा इफ्तेखार जी द्वारा लिखित  The Meeting of Minds A Bridging Initiative पुस्तक का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉक्टर मोहन राव भागवत जी  , इन्द्रेश कुमार एवं अन्य के द्वारा लोकार्पण किया गया , ज़ूम ऐप के माध्य्म से कर्यक्रम में भाग ले रहे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक लुक़मान अली ने बताया कि  लोकार्पण के बाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के ज़ूम ऐप एवं सभागार में उपस्थित  हजारों कार्यकर्ता को सम्बोधित करते  हुए सरसंघचालक मोहन राव भागवत ने कहा की हिंदू-मुस्लिम एक हैं, और इसका आधार है हमारी मातृभूमि। पूजन विधि के आधार पर हमें अलग नहीं किया जा सकता। सभी भारतीयों क...

अपर जिला प्रबंधक ने संचालित कार्यों की ली जानकारी

Image
 अपर जिला प्रबंधक ने संचालित कार्यों की ली जानकारी सहरसा - राज्य खाद्य निगम सहरसा के अपर जिला प्रबंधक मनीष कुमार झा ने शुक्रवार को जिला प्रबंधक अरुण कुमार से जिले में संचालित  कार्यों की जानकारी लिया। मालूम हो कि जिले में संचालित ट्रांसपोर्टिंग , सीएमआर गोदाम , सहित प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत लाभुकों को शत प्रतिशत खाद्यान्न उपलब्ध करवाना विभाग की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वरीय उपसमाहर्ता सह अपर जिला प्रबंधक मनीष कुमार के अनुसार जिले के संचालित टीपीडीएस गोदाम को प्रातः आठ बजे तक खुलवाया जायेगा जिससे ससमय जनवितरण के दुकान तक खाद्यान्न पहुँच सके। जबकि टीपीडीएस गोदाम पर कार्यरत ट्रांसपोर्टर को एकरारनामा के अनुरूप वाहन भी उपलब्ध करवाना पड़ेगा। हालांकि जिले में आगामी नवंबर तक प्रत्येक राशनकार्ड धारक को प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत मुफ्त खाद्यान्न दिया जाएगा। प्रत्येक राशनकार्ड धराक को एक राशन मुफ्त एवं एक के लिए रुपया देना पड़ेगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जब से चावल की गुणवत्ता पर ध्यान देना शुरू किया है तब से जिले के विभिन्न गोदामों पर गुणवत्तापूर्ण चावल सीएमआर...

सरकार के शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने में लगी है अवैध शराब कारोबारी

Image
  सरकार के शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने में लगी है अवैध शराब कारोबारी पुलिस की लगातार दबिश से करोबारी अक्सर हो रहे ग्रिफ्तार सहरसा - सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दो जगहों पर छापेमारी के दौरान उत्पाद पुलिस ने देशी एवं विदेशी शराब व नशीली दवाई बरामद किया है। वहीं इस कारोबार में संलिप्त एक महिला व दो पुरुष कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। शहर के बस स्टैंड में छापेमारी कर उत्पाद पुलिस ने 06 लीटर अवैध चुलाई शराब व नशीली दवा के साथ एक कारोबारी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शहर के ही चाँदनी चौक वार्ड नं० 20 स्थित मुसो चौधरी के घर में भी छापेमारी कर उत्पाद पुलिस ने अवैध 6.3 लीटर विदेशी शराब व 82.400 लीटर मसालेदार देशी शराब के साथ कारोबारी अमित कुमार चौधरी एवं मुन्नी देवी को गिरफ्तार किया है। जबकि परिवार के एक शराब व्यवसायी मुसो चौधरी शराब करोबार में संलिप्त रहने के कारण फिलहाल जेल की सलाखों में बन्द है। उत्पाद विभाग द्वारा उक्त छापेमारी में संतोष कुमार श्रीवास्तव, इंद्रमणि, सैफ जवान सहित अन्य उत्पाद सिपाही शामिल थे। राजीब झा - सहरसा

परिवारिक लाभ , पेंशन , राशनकार्ड, कन्या विवाह के लिए प्राप्त आवेदनों का जल्द करें निष्पादन - डीएम

Image
  परिवारिक लाभ , पेंशन , राशनकार्ड, कन्या विवाह  के लिए प्राप्त आवेदनों का जल्द करें निष्पादन - डीएम सहरसा - जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया है कि उनके यहां जितने भी आरटीपीएस के माध्यम से आवेदन प्राप्त हुए हैं उनका निष्पादन करें। उन्होंने पत्र के माध्यम से जिक्र किया कि बिहार लोक सेवाओं का अधिकार 2011 के अंतर्गत जो आवेदन प्राप्त हुए है उनका जल्द निष्पादन किया जाय। प्रखंड स्तर पर राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना , विभिन्न पेंशन योजना , खाद्य एवं उपभोक्ता (राशनकार्ड ) योजना एवं कन्या विवाह योजना के लिए विभिन्न प्रखंड मिलाकर जिले में 737 से अधिक आवेदन लंबित है। प्रखंडों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न प्रखंड मिलाकर राष्ट्रीय परिवारिक लाभ हेतु 74 आवेदन , विभिन्न पेंशन योजना हेतु 237 आवेदन , राशनकार्ड हेतु 413 आवेदन एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह हेतु 13 आवेदन लंबित है। जिलाधिकारी ने निदेश दिया है कि इन सभी आवेदनों को 24 घंटे के अंदर निष्पादित किया जाय। हालांकि जिले के दो प्रखंड सलखुआ एवं सौरबाजार ऐसे प्रखंड है जहां पर एक भी मामले इन से संबंध...

विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक हुआ आयोजित

Image
  विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक हुआ आयोजित सहरसा - भारतीय जनता पार्टी सहरसा की जिला बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ रविन्द्र कुमार सिंह के संचालन में दिन के 1-बजे से वर्चुअल बैठक की गई।बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष ने भाग लिया बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने अगामी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की जिसमें 21 जून योग दिवस का प्रभारी डॉ शशी शेखर झा सम्राट को बनाया गया है। योग दिवस के अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता मनोहर उच्च विद्यालय में सुबह 07 बजे उपस्थित होकर योग दिवस में भाग लेंगे।  वहीं 22 जून को डॉ शैलेन्द्र कुमार के नयन ज्योति नेत्रालय रिफ्यूजी चौक बनगांव रोड में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर परिचर्चा का आयोजन  दिन के 01 बजे से आयोजित किया गया है। 23 जून पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सभी पंचायत के बुथ स्तर पर मनाया जाएगा जिसमें वृक्षा रोपण किया जाएगा इस कार्यक्रम का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष श्यामल पौदार एवं जिला मंत्री राजीव रं...

लूट की घटनाएं नही रुक रही है उनको कंट्रोल करना मेरी प्राथमिकता - डीआईजी

Image
  लूट की घटनाएं नही रुक रही है उनको कंट्रोल करना मेरी प्राथमिकता - डीआईजी  डीआईजी कोशी रेंज ने सुपौल सदर थाना का किया निरीक्षण सुपौल - कोशी रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण ने सुपौल सदर थाना का किया निरीक्षण। निरीक्षण के बाद उन्होंने कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस उप महानिरीक्षक ने थाने में लंबित कांडों का लंबे समय तक समीक्षा किया। प्रणव कुमार प्रवीण - डीआईजी , कोशी रेंज सहरसा कोशी रेंज डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण ने बताया की हमलोगों मुख्य उद्देश्य है की जिले में हो रहे क्राइम को कंट्रोल करना है। लूट की घटना रुक नही रही है इस पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्रथमिकता है। उन्होंने बताया कि सबसे बढ़िया बात यह भी है कि हमारे पुलिस कांडों का उद्भेदन भी जल्द कर रहे हैं। पुलिस उप महानिरिक्षक ने बताया कि हर कांड का सत्ययता से उद्भेदन होना चाहिए। कांडों के उद्भेदन में विलंब भी नही होनी चाहिए। हालांकि हमारे पुलिस बेहतर कार्य कर रहे है जिस कारण कांडों का उद्भेदन एवं अपराधियों की लगातार ग्रिफ्तारी हो रही है। संवाददाता - सुपौल

सीएमआर गोदाम से खाद्यान्न की हुई चोरी

Image
  सीएमआर गोदाम से खाद्यान्न की हुई चोरी सुपौल - जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिपरा प्रखंड एवं ब्लॉक परिसर में अवस्थित सीएमआर गोदाम में खाद्यान्न चोरी का मामला सामने आया था। खाद्यान्न चोरी के बाद एसडीएम मनीष कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया था। घटना के बाद पिपरा थाना में प्रथमिकि दर्ज किया गया। जानकारी हो कि सीएमआर गोदाम के सहायक प्रबंधक सौरभ कुमार को जिला प्रबंधक ने चार गोदाम की जिम्मेदारी दी हुई है। पिपरा प्रखंड में अवस्थित यह गोदाम गेहूं का था। गोदाम में खाद्यान्न के बैग की गिनती के बाद पता चला कि लगभग तेंतीस बैग की चोरी हुई है। अब किस पैक्स अथवा व्यपार मंडल द्वारा यह गेंहू जमा किया गया था इस में किस की संलिप्तता है यह तो जांचोपरांत के बाद ही सामने आयेगा। हालांकि एसडीएम मनीष के अनुसार मामले को लेकर जांच जारी है। मनीष कुमार,SDM, सुपौल संवाददाता -  सुपौल

सीएमआर गोदाम में जांचोपरांत उतारे जा रहे चावल एवं गेंहू - रविकांत

Image
  सीएमआर गोदाम में जांचोपरांत उतारे जा रहे चावल एवं गेंहू - रविकांत सहरसा - इन दिनों डीलरों के यहाँ सड़ा हुआ चावल का मामला कहीं - कहीं से उभर कर सामने आया था। इन मामले के बाद जिलाधिकारी ने खुद संज्ञान लिया और कई जगहों पर जांच किया और अधिकारियों के साथ बैठक भी किया। सीएमआर गोदाम में गुणवत्तापूर्ण चावल एवं गेहूं को लेकर साईं गोदाम पटोरी में कार्यरत एजीएम रविकांत ने बताया कि जितने भी गोदाम में चावल एवं गेंहू उतारा जाता है उन सभी की निगरानी की जाती है। उन्होंने बताया कि पैक्स से प्राप्त होने वाले गेंहू एवं राईस से आने वाले चावलों की पहले गुणवत्ता देखी जाती है उनके बाद गोदाम में स्टॉक किया जाता है। हालांकि गोदाम में देखने पर भी बेहतर चावल एवं गेहूं नजर आया जो खुद अपने नेतृत्व में एजीएम रविकांत उतरवाते नजर आए। अब कहाँ से डीलरों के यहाँ सड़ा हुआ चावल बरामद हो रहा है यह जांच का विषय है। वैसे कइयों डीलर के यहां पूर्व से भी सड़ा हुआ अथवा भींगा हुआ चावल हो सकता है जिनको की इस समय मुद्दा बनाने का कोशिश किया जा रहा होगा। मिली जानकारी के अनुसार अगर डीलरों के नवंबर 2020 तक का ओबी जांच हो तो कई डीलर...

बिहार के सभी उपस्वास्थ केंद्र एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना के तीसरी लहर से पहले ठीक करें - इंजीनियर नरेंद्र कुमार सिंह

Image
बिहार के सभी उपस्वास्थ केंद्र एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना के तीसरी लहर से पहले ठीक करें - इंजीनियर नरेंद्र कुमार सिंह  पूर्व कैबिनेट मंत्री व जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ई0 नरेंद्र कुमार सिंह नीतीश कुमार के है क्लास साथी सहरसा - बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे एवं जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर नरेंद्र कुमार सिंह अपने क्लास साथी और बिहार के मुखिया नीतीश कुमार से अपने गाँव के बदहाल स्वास्थ्य केंद्र को ठीक करने का आग्रह किया है। इंजीनियर नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिषी प्रखंड अन्तर्गत मैना हमारा पैतृक गांव है। लेकिन इस गाँव का स्वास्थ्य केंद्र बदहाल है और इनपर ध्यान देने की निहायत जरूरत है। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना का जो स्थित है उस में ऐसे स्वास्थ केंद्र को चुस्त दुरुस्त रखना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस गाँव में उपस्वास्थ्य केंद्र को हलधर सिंह ने अपना जमीन दिया। लेकिन आज तक यहां स्वास्थ विभाग द्वारा सुविधा प्रदान नही किया गया। मेरा कहना है कि बिहार के 08 हजार चार सौ से जो अधिक उपस्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है उन सभी ...

सोनवर्षा प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक के कार्यलय में गड़बड़झाला

Image
  सोनवर्षा प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक के कार्यलय में गड़बड़झाला बड़सम डीलर के विरुद्ध लाभुकों ने दिया आवेदन पूर्व से भी ज0व0प्र0 शिव कुमार गुप्ता के विरुद्ध चल रहा है जांच सहरसा - जिले के सोनवर्षा प्रखंड अन्तर्गत बड़सम पंचायत के डीलर शिव कुमार गुप्ता के विरुद्ध दर्जनों लाभुकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनवर्षा को आवेदन दिया है। विदित हो कि शिव कुमार के विरुद्ध पूर्व से मानवाधिकार आयोग में जांच चल रहा है। शिव कुमार गुप्ता के विरुद्ध गोपाल प्रसाद यादव ने आवेदन दिया था जो मामला जांच में तब्दील हुआ और आज भी जांच जारी है। जनवितरण प्रणाली विक्रेता शिव कुमार गुप्ता के मामले में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यलय से जिला आपूर्ति पदाधिकारी के विषय में पत्र भेजा और जांच करने का निदेश दिया।  जिलाधिकारी ने आपूर्ति पदाधिकारी ने जिक्र किया कि प्रसंग - निबंधक बिहार मानवाधिकार आयोग पटना के पत्रांक बीएचआरसी फाइल नंबर 4762/4/29/2020 225दिनांक 05 जनवरी 2021 को जांच करें। जिलाधिकारी के निदेश के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी- सोनवर्षा , विकास कुमार जिला समन्वयक जिला आपूर्ति क...