Posts

छठ व्रती महिला की चाकू गोदकर कर दी हत्या

Image
  छठ व्रती महिला की चाकू गोदकर कर दी हत्या पटाखा छोड़ने से मना किया तो युवक ने कर दिया हत्या सहरसा - जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटाखा फोड़ने से मना करने के विवाद को लेकर छठ व्रति महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। घटना जिले के बिहरा थाना अंतर्गत पटोरी बाजार वार्ड नं 02 की बताई जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम शिला देवी है जो बिहरा थाना अंतर्गत पटोरी बाजार वार्ड 02 की रहने वाली बतायी जा रही है। देर शाम शनिवार को पड़ोस का ही रहने वाला 15 वर्षीय लड़का सुदर्शन कुमार रॉय को शिला देवी ने पटाखा फोड़ने से मना किया। इसी बात को लेकर सुदर्शन कुमार पिता बैजनाथ राय ने छठ व्रती महिला को चाकू से गोदकर हत्या कर दिया और फरार हो गया। मामले को लेकर मृतक महिला के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि दरवाजा पर पटाखा फोर रहा था दो लड़का।उसी को मेरी माँ माना करने गयी जो पटाखा नहीं फोड़ने के लिए।उसी बात को लेकर चाकू से गोदकर हत्या कर फरार हो गया। घटना के संबंध ...

विवाह निबंधन अनिवार्य ,पंचायतों में मुखिया होते हैं रजिस्टार - आलोक कुमार भारती

Image
  विवाह निबंधन अनिवार्य ,पंचायतों में मुखिया होते हैं रजिस्टार - आलोक कुमार भारती सहरसा - जिला बाल संरक्षण इकाई सुपौल व कौशिकी समाज, भूमिका विहार एवं सीएसीटी बिहार के संयुक्त तत्वावधान में  शनिवार को जिला स्तरीय बिहार विवाह निबंधन नियमावली 2006 के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का अध्यक्षता सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शशि कुमार एवं मंच संचालन कौशिकी समाज  के सचिव भगवान जी पाठक  ने किया। कार्यशाला के रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए भगवान पाठक ने कहा कि यह कार्यक्रम जिला स्तरीय विवाह निबंधन की जानकारी तथा जन प्रतिनिधियों की भूमिका को आम जनों तक पहुचाना मूल उद्देश्य है ताकि हर तबके के लोग विवाह निबंध करा सके। बिहार विवाह निबंधन नियमावली 2006 का शत-प्रतिशत अनुपालन हो इस उद्देश्य से किया गया है। सहायक निदेशक शशि कुमार ने जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  विवाह निबंधन होने से हमारे समाज के लिए अभिशाप बन चुके बाल विवाह ,मानव व्यापार, ट्रैफिकिंग, झूठी शादी (फेक मैरिज) इत्यादि को रोकने में शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी। इसीलिए यह कार्यक्रम हर ...

पूर्ववर्ती राजग सरकार और वर्तमान महागठबंधन सरकार दोनों ने सहरसा के साथ किया सौतेला व्यवहार - किशोर कुमार मुन्ना

Image
 पूर्ववर्ती राजग सरकार और वर्तमान महागठबंधन सरकार दोनों ने सहरसा के साथ किया सौतेला व्यवहार - किशोर कुमार मुन्ना सहरसा - पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने पूर्व राजग सरकार एवं वर्तमान महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने जिक्र किया है कि छठ पर्व के अवसर पर कोशी मुख्यालय सहरसा में पिछले वर्ष शुरू किया गया भास्कर महोत्सव इस वर्ष नही किया गया है। इसको लेकर आम लोगों में भारी मायूसी है। भगवान भास्कर महोत्सव के अवसर पर सन्ध्या अर्घ्य और उदयगामी सूर्य के समय नामचीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाती थी। लेकिन इस वर्ष आयोजन नहीं होने के कारण जिला प्रशासन के जवाब देने से बचते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग से इस महोत्सव के आयोजन के संबंध में न निर्देश दिया गया न ही राशि आवंटित की गयी।  पिछले वर्ष कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सहरसा में भास्कर महोत्स की शुरुआत की गयी थी और तत्कालीन बिहार सरकार के विभागीय मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा यह घोषणा किया गया था कि भास्कर महोत्सव बिहार के कैलेंडर में शामिल किया गया है और ...

153 पैक्स में 116 पैक्स अध्यक्ष ही खरीद सकेगें किसानों का धान

Image
  153 पैक्स में 116 पैक्स अध्यक्ष  ही खरीद सकेगें किसानों का धान दागदार पैक्स अध्यक्ष को धान खरीदने की नही मिलेगी अनुमति- डीसीओ सहरसा - जिले में पैक्स अध्यक्षों और व्यपार मंडल अध्यक्ष द्वारा आगामी 01 नवंबर से किसानों के  धान खरीदारी करने की जानकारी विभाग द्वारा दी गयी है। जिला सहकारिता पदाधिकारी शिव शंकर कुमार ने बताया कि दागदार पैक्स अध्यक्षों को खरीफ  विपणन मौशम वर्ष 2022 - 2023 में किसानों के धान खरीदारी करने की अनुमति नही प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे भी पैक्स हैं जहां चुनाव सम्पन्न नही हुआ और जिसका ऑडिट नही हुआ है वैसे पैक्स अध्यक्ष भी किसानों के धान खरीदारी करने से वंचित रहेगें। जिले के 116 पैक्स अध्यक्ष में कहरा प्रखंड के 11, सत्तरकटैया 07, सौरबाजार के 13 , पतरघट के 04 , नवहट्टा के 09, महिषी के 14 , सोनवर्षा राज के 19, सिमरीबख्तियारपुर के 22 , सलखुआ 10 एवं बनमा इटहरी के 07 पैक्स अध्यक्ष साथ ही सभी प्रखंडों के व्यपार मंडल अध्यक्ष किसानों का धान खरीदेंगे। जानकारी हो कि अबतक सरकार द्वारा धान खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित नही किया है लेकिन तत्काल किसान...

किडनी निकालने के बाद मरीज की बची जान

Image
किडनी निकालने के बाद मरीज की बची जान सहरसा - किसी ने सही कहा है मारने वाले हैं भगवान बचाने वाले है भगवान जी हां बिहार के सहरसा में एक ताजा मामला सामने आया है जहां डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह के सूझ बूझ से एक मरीज की जान बच सकी है। दरअशल मामल यह है कि मधेपुरा जिले के घेलाड़ थाना अंतर्गत घोपा निवासी सत्रुघ्न सादा की एक किडनी मात्र 08 प्रतिशत काम करने के लायक बची हुई थी। उन्होंने अपना ईलाज डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह एमबीएबीएस, एम एस जेनरल सर्जन से सहरसा नया बाजार में करवाना शुरू किया। इलाज के दौरान पता चला उनका एक किडनी खराब है तो मरीज ने अन्य जगहों पर भी इनकी जांच करवाई। जांच के दौरान पता चला वास्तविक में इनका एक किडनी खराब है तो पुनः मरीज डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह के पास आया।   डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह  मरीज के पुनः आने पर डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह ने उनका ईलाज शुरू किया और मरीज सत्रुघ्न सादा की बैकार किडनी को निकाल दिया जिसके बाद मरीज की जान में जान आयी और मरीज बच सका। मरीज की बेटी रीना कुमारी ने बताई की मेरे पापा की किडनी खराब थी डॉक्टर साहब के कारण उनकी जान बच सकी। किडनी खराब की जांच कर...

पिता के मौत पर पुत्र ने लगाया सरकारी सिस्टम पर आरोप

Image
  पिता के मौत पर पुत्र ने लगाया सरकारी सिस्टम पर आरोप पुत्र का आरोप तड़प तड़प कर हुई पिताजी की मौत , नही मिला एम्बुलेंस सहरसा - कोशी के पीएमसीएच कहलाने वाला सदर अस्पताल का बुरा हाल है।रेफर मरीज के लिए नहीं मिल पाता है एम्बुलेंस।और मरीज की हो जाती मौत।जी हाँ ये ताजा मामला सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना अंतर्गत बिराटपुर गांव का है जहाँ शुक्रवार को एक लाइन मैन का बिजली करेंट की चपेट में आने से ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में  मौत हो गयी। जानकारी हो कि मृतक का नाम सुमन कुमार सिंह है जो  सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के देहद गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।शुक्रवार को बिराटपुर स्थित पावर हाउस गया था बिजली ठीक करने उसी दौरान बिजली करेंट की चपेट में आने से झुलस गया।जिसे आनन फानन में नजदीक के पीएचसी ले गया जहां डॉ ने बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया।जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं इस घटना को लेकर मृतक का पुत्र मिठू ने बताया कि आज शुक्रवार को मेरे पापा बिराटपुर पावर हाउस गए थे बिजली ठीक करने उसी दौरान करेंट लग गया।उसके बाद हमलोग नजदीक के पीएचसी ले गए जहां डॉ ने रेफर मेरे पापा क...

सदर थाना पुलिस को मिली जबरदस्त सफलता

Image
  सदर थाना पुलिस को मिली जबरदस्त सफलता सहरसा - सदर थाना पुलिस को जबरदस्त सफलता हांसिल हुई है। प्राप्त पुलिस द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार तीन अपराधियों को सदर थाने की पुलिस ने पिस्टल और गोली के साथ बीते बुधवार को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी शुक्रवार को सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने प्रेस विज्ञपति जारी कर यह सूचना मीडिया को साझा किया। जानकारी हो कि तीनों अपराधियों में एक का नाम सौरव कुमार उर्फ सौरव डिसूजा है जो सहरसा जिले के बलुआहा वार्ड नं 07 सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है । दूसरा अपराधी का नाम आशीष कुमार है जो सदर थाना क्षेत्र के भर्राही वार्ड 05 का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं तीसरे अपराधी का नाम अंकित कुमार है जो सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 30 रेलवे कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है।गिरफ्तार तीनों अपराधियो के पास से एक पिस्टल और 01 कारतुस पुलिस ने  बरामद किया है। इस मामले को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार को सदर थाना की पुलिस के द्वारा गस्ती कर रही थी उसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के गुड्डू फ्यूल सेंटर के पास एक अपाची गाड़ी...

विद्या मंदिर के बच्चों ने बनाई रंगोली, छठ दीपावली को लेकर बच्चों में उत्साह

Image
  विद्या मंदिर के बच्चों ने बनाई रंगोली, छठ दीपावली को लेकर बच्चों में उत्साह सहरसा - जिले के पटोरी पंचगछिया में संचालित राजलक्ष्मी धरणीधर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अरुण वर्ग के बच्चे से लेकर दशमी तक के बच्चे ने विद्यालय बंद होने से पूर्व रंगोली बनाकर कर दीपावली मनाया। जानकारी हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में लोक शिक्षा समिति के द्वारा संचालित शिशु विद्या मंदिर में बच्चे को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान किया जाता है। विद्या मंदिर के बहनों ने बताई की आगामी दीपावली और छठ पर्व को लेकर एक सप्ताह के लिए विद्या मंदिर बंद हो रहा है। विद्या मंदिर बंद होने के पूर्व हमलोगों ने आचर्य एवं भैया बहनों के साथ सामूहिक रूप से दीपावली का पर्व रंगोली एवं रूप सज्जा आदि के माध्यम से मनाया। इस कार्यक्रम में विद्या मंदिर कर प्रधानाचार्य अनमोल चौधरी , आचार्य बलराम झा , बलराम ठाकुर , सुजय जी , दिव्या दीदी , सुभाषणी दीदी , निरंजन जी , समीर जी , प्रेमचंद्र जी , विषनाथ जी सहित विद्या मंदिर के दर्जनों आचार्य और भैया बहन मौजूद थे। अनमोल कुमार चौधरी - प्रधानाध्यापक राजलक्ष्मी धरणीधर सरस्वती शिशु व...

नीट सर्जिकल ग्रूप में बिहार टॉपर बने डाॅ ए पाठक

Image
  नीट सर्जिकल ग्रूप में बिहार टॉपर बने डाॅ ए पाठक ऑल इंडिया में ए पाठक ने पाया 42 वाॅ रैंक सहरसा - शहर के जाने माने योग्य व ख्यातिप्राप्त चिकित्सक नया बाजार निवासी स्व अनिल कुमार पाठक एवं माता महिला महाविद्यालय की व्याख्याता प्रो अंजना पाठक के सुपुत्र डाॅ ए. ए पाठक ने नीट परीक्षा मे सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है।जिसके कारण परिवारजनों एवं स्थानीय निवासियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई व शुभकामना दी है। ज्ञात हो कि डाॅ ए.ए पाठक ने नीट सर्जिकल ग्रुप की कठिन परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 600 अंको की परीक्षा में 430 अंक लाकर 42 वाॅ रेंक प्राप्त किया है। उनके सफलता पर सम्पूर्ण लोग बहुत खुश है। वहीं उनकी वयोवृद्ध दादी सरला पाठक ने बताई कि मुझे अपने पोते पर गर्व है लेकिन उसके पिता डाॅ अनिल पाठक जीवित रहते तो अति गौरवान्वित होते।वही उनकी माता प्रो अंजना पाठक ने कहा कि वो बचपन से ही पढने लिखने मे काफी मेधावी रहा है।उसकी सफलता मे उनका कठिन परिश्रम तथा कठोर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताई की उनके स्वर्गीय पिता डॉ अनिल कुमार पाठक तथा ईश्वर का उनको आशीर्वाद है। उनकी सफलता पर मुहल्ला में ...

सिम्मी इंमरजेंसी हॉस्पिटल का हुआ उद्घटान

Image
  सिम्मी इंमरजेंसी हॉस्पिटल का हुआ उद्घटान सैकड़ो मरीज का हुआ मुफ्त जांच और ईलाज मधुबनी - जिले के मधेपुर प्रखंड अन्तर्गत भेजा बाजार में सिम्मी इमरजेंसी हॉस्पिटल का उद्घटान समाजसेवी कैलाश सिंह के हाथों मंगलवार हुआ। जानकारी हो कि भेजा बाजार अति गरीबों का इलाका है और गरीबों के लिए यह अस्पताल वरदान साबित होगा। समाजसेवी कैलाश सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम का बेहतरीन प्रयास है कि पश्चमी तटबंध इलाकों में ऐसा प्रयास किया है। उद्घटान के उक्त अवसर पर फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी नेता रहे संजय कुमार सिंह मधेपुर ने बताया कि गरीबों के दुर्गम इलाकों में डॉक्टर का यह बेहतर प्रयास है। इस अवसर पर डॉ राहुल कुमार , डॉ सुभम कुमार , डॉ ए कुमार , डॉ एस के सागर , डॉ ललित कुमार , डॉ एनी नाज , प्रोफेसर पुरोस्तम सिंह , प्रांजल सुमन दर्जनों लोग मौजूद थे। RAJEEV JHA - SAHARSA

पूर्व सांसद आंनद मोहन की पेशी मामले में एक P.S.I , 04 सिपाही एवं 01 गाड़ी चालक निलंबित

Image
पूर्व सांसद आंनद मोहन की पेशी मामले में एक P.S.I , 04 सिपाही एवं 01 गाड़ी चालक निलंबित सहरसा - पूर्व सांसद आनंद मोहन को पटना के एक मामले में कोर्ट पेशी के बाद उनको उनके घर सहित अन्य जगह ले जाने वाले एक पीएसआई , 04 सिपाही एवं 01 गाड़ी चालक को निलंबित करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोपालगंज के तत्कालीन डीएम रहे जी कृष्णय्या हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन को एक मामले में पेशी के लिए सहरसा मंडल कारा से पटना कोर्ट ले जाया गया था। लेकिन पूर्व सांसद आंनद मोहन पटना कोर्ट में पेशी के बाद अपने पटना स्थित आवास पर घूमने चले गए यहीं नही वह वहाँ अन्य जगहों पर विभिन्न लोगों से मिले और अपने बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद से भी मिले जिसकी तस्वीर सामने उभर कर सामने आ गयी और उनके बाद उस मामले में सहरसा पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया और पेशी के दौरान जाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किया है। इस मामले की जांच कर रहे मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफिज मानी ने बताया कि कोर्ट पेशी के दौरान जाने वाले पीएसआई संतोष कुमार , सिपाही नंबर 123 राजू कुमार गुप्ता , सिपाही नंबर 374 शिव प्रकाश कुम...

पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने सत्ताधारी जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सरकार को बताया उदासीन

Image
पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने सत्ताधारी जनप्रतिनिधि , प्रशासन और सरकार को बताया उदासीन सहरसा के लोगों के साथ हो रहा अन्याय, इसके लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सरकार जिम्मेदार सहरसा - पूर्व विधायक किशोर कुमार ने आज सहरसा में बंगाली बाज़ार ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू नहीं होने  और नगर निगम का दर्जा रद्द किये जाने को जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सरकार की घोर लापरवाही बताया. उन्होंने आज सहरसा अतिथिगृह में प्रेस वार्ता कर कहा कि सहरसा जिला के साथ यहाँ के जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सरकार अन्याय कर रही है. उदहारण, सहरसा के बंगाली बाज़ार में बनने वाले ओवर ब्रिज का 3 बार शिलान्यास और आधा दर्जन से ज्यादा बार निविदा के बाद पुनः ईपीसी मोड में निविदा निकलना एवं नगर परिषद सहरसा को नगर निगम का दर्जा देकर वापस लेना जिला के साथ धोखा है. शहर जल जमाव, गंदगी और अतिक्रमण से तबाह है। किशोर कुमार ने कहा - लम्बे संघर्ष के बाद ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिली। कई निविदा बाद फिर से इपीसी मोड का निविदा निकाल कर जनता को झुनझुना थमा दिया है.पिछले दिनों पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ, लेकिन इसका श्रेय लेने की होड़ सत्ताधारी दल क...

बड़े-बड़े शहरों में बच्ची का नही हुआ इलाज तो सहरसा सदर अस्पताल के एक चिकित्सक ने बचाई बच्चे की जान

Image
पंजाब जैसे बड़े-बड़े शहरों में बच्ची का नहीं हुआ सफल इलाज तो सहरसा सदर अस्पताल के एक चिकित्सक ने बचाई बच्चे की जान सहरसा - सहरसा सदर अस्पताल में इन दिनों काफी सुधार देखा गया है सदर अस्पताल में जहां अब मरीजों का इलाज भी होता है बल्कि क्रिटिकल से क्रिटकल बीमारी का सफल ऑपरेशन भी की जाती है कुछ ऐसा ही मामला सदर अस्पताल में देखने को मिला जहां सहरसा के अवगानपुर मुसहरनिया निवासी मुकेश पासवान के 12 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के छाती में बाएं तरफ फेफड़े में पस (मवाद) जमा हो जाने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है । वही बच्ची के माता दयारानी देवी ने बच्ची का इलाज पंजाब समेत जैसे सहरसा शहर के कई क्लीनिक में कराया लेकिन कही उनका इलाज सफल नही हो सका जिसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल का शरण लिया जहा सदर अस्पताल में नियुक्त डाक्टर अभिनव कुमार सिंह ने जब बच्ची की हालत नाजुक देखा तो उन्होंने बिना देरी की ऑपरेशन करने का निर्णय लिया वही सदर अस्पताल में  अच्छी व्यवस्था रहने के कारण बच्ची का ऑपरेशन भी सफल रहा।  डाक्टर अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल के सीएस, डीएस और अस्पताल प्रबंधक द्वारा कर...

चार भारतीयों सहित 22 लोगों को ले जा रहा विमान नेपाल से लापता, हादसों की आशंका

Image
चार भारतीयों सहित 22 लोगों को ले जा रहा विमान नेपाल से लापता, हादसों की आशंका पटना - नेपाल की तारा एयर कंपनी के एक विमान से संपर्क टूट गया है। इस डबल इंजन विमान में 22 यात्री सवार हैं। विमान  रविवार सुबह पोखरा से जोमसो के लिए उड़ान भरी थी। नेपाली सेना भी अब तलाशी में जुट गई है। नेपाल में तारा एयर के एक विमान का संपर्क टूट गया है। विमान ने रविवार सुबह उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक तारा एयर के डबल इंजन विमान ने आज सुबह पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। आखिरी बार विमान से सुबह 09 बजकर 55 मिनट पर संपर्क हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि विमान केवल 15 मिनट की उड़ान के लिए गया था और इसमें 22 यात्री सवार हैं। वहीं विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है।      नेपाल के स्थानीय मीडिया के अनुसार लापता विमान में 04 भारतीय सवार थे जो एक ही परिवार के हैं और मुंबई से आए थे। एयरलाइन ने यात्रियों की सूची जारी की है जिसमें चार भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी , धनुष त्रिपाठी , रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में की गयी है। एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर...

जनवितरण दुकान पर अब लाभुकों को नही मिलेगा मुफ्त गेंहू

Image
  जनवितरण दुकान पर अब लाभुकों को नही मिलेगा मुफ्त गेंहू प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलता था चावल और गेहूं मुफ्त सहरसा -  खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में बिहार सरकार के सचिव विनय कुमार ने एक पत्र जारी कर सभी जिलाधिकारी को निदेश दिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सिर्फ लाभुकों को जो मुफ्त में गेहूं और चावल दिया जाता था उनके बदले अब केवल मुफ्त में 05 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। सचिव द्वारा जारी पत्र के पत्रांक 2125 के आलोक में कहा गया है पीएमजीकेऐवाई के तहत कि छठे चरण में माह अप्रैल से लेकर माह सितंबर तक मात्र 05 किलो मुफ्त चावल दिया जाएगा। उन्होंने जिक्र किया है कि वर्तमान में लाभुकों को प्रत्येक यूनिट 05 किलो चावल और गेहूं मिलाकर मुफ्त दिया जाता था। लेकिन अब इस योजना के तहत केवल 05 किलो चावल ही अप्रैल से लेकर माह सितंबर तक दिया जायेगा। हालांकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आम आवाम को गेहूं और चावल मिलते रहेगा। वैसे सरकार के इस पहल को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग भी अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दिया है। दूसरी और जनवितरण दुकानदार को ...

सहरसा के करोड़पति C A सुमन सिंह की दिलचस्प कहानी

Image
  सहरसा के करोड़पति C A सुमन सिंह की दिलचस्प कहानी आईएएस पूजा सिंघल झारखंड सरकार के लिए बेचैनी का सबब बना है आईएएस पूजा सिंघल , अभिषेक झा और सुमन सिंह सहरसा - झारखंड सरकार के लिए बेचैनी का सबब बने सहरसा के सुमन कुमार सिंह और मधुबनी के अभिषेक झा का रोज नया और दिलचस्प कहानी उभर कर सामने आ रहा है। जानकारी हो कि सुमन कुमार सिंह मूलतः बिहार के सहरसा जिला अन्तर्गत पतरघट ओपी के विशनपुर का रहने वाला है। सूत्रों से अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन कुमार सिंह दो भाई एक बहन है। सुमन सिंह के पिताजी राधेश्याम सिंह उर्फ फुलेश्वर सिंह हजारीबाग में कोल फील्ड में कार्यरत थे।  आईएएस पूजा सिंघल के संपर्क में था सुमन सिंह झारखंड में आइएएस पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की छापेमारी के दौराल सीए सुमन कुमार के घर से भी 19 करोड़ से अधिक नगद रुपये मिले। कहने के लिए तो वह सीए है, लेकिन अपने मोहल्ले में लोगों को वह खुद को ज्योतिषी बताता था। रांची के हनुमान नगर स्थिति सोनाली अपार्टमेंट में जब ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ। लोगों ने बताया कि सुमन कुमार सिंह खुद को ज्योतिषी बताया करत...

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम ने कह दी ये सभी बातें

Image
 एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम ने कह दी ये सभी बातें जरूरत पड़ने पर बूथों पर मौजूद रहेगें क्यूआरटी टीम आनंद शर्मा - डीएम सहरसा राजीब झा - सहरसा

सदर अस्पताल में मंडराने वाले दलाल पर डीएम सख्त

Image
  सदर अस्पताल में मंडराने वाले दलाल पर डीएम सख्त  किया कुछ कहा डीएम आनंद शर्मा ने आप भी सुनिये आनंद शर्मा - डीएम सहरसा राजीब झा - सहरसा

डॉ. प्रियंका किशोर ने होली पर दी सबको सुभकामनाएँ

Image
  डॉ. प्रियंका किशोर ने होली पर दी सबको सुभकामनाएँ सहरसा - आप सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे। राजीब झा - सहरसा किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.... 9525004966(व्हाट्सएप) www.koshizone.com

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने पत्रकार व अधिकारियों के साथ खेली होली

Image
  फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने पत्रकार व अधिकारियों के साथ खेली होली सहरसा - फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने जिले के डीलर संघ के जिला अध्यक्ष मोहमद सलीम , सत्तरकटैया के डीलर संघ अध्यक्ष मुकेश यादव , सोनवर्षा राज संघ के युवा सचिव सह जिला सचिव सोनू सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष के साथ मिलकर होली खेली और अधिकारियों के साथ भी होली पर्व को मनाया।  प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने बताया कि रंगों के इस त्यौहार को सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ सभी लोगों ने अधिकारी के साथ रंगों के इस पर्व को मनाया। उन्होंने बताया कि सदर एसडीओ प्रदीप झा , जिला आपूर्ति पदाधिकारी चंदन झा , कहरा व सत्तरकटैया के आपूर्ति निरीक्षक विमलेश कुमार , जिला प्रबंधक दीपक कुमार जिला आपूर्ति के कार्यपालक सहायक रवि प्रकाश , सत्तरकटैया प्रखंड आपूर्ति कार्यलय के कार्यपालक सहायक चंदन कुमार आदि अधिकारियों के साथ इस पर्व को मनाया गया। वहीं जिलाध्यक्ष मोहमद शलीम ने बताया कि यह पर्व हिन्दू मुस्लिम के एकता का मिशाल है। उन्होंने बताया कि इस पर्व को आज से नही वर...