Posts

नीट सर्जिकल ग्रूप में बिहार टॉपर बने डाॅ ए पाठक

Image
  नीट सर्जिकल ग्रूप में बिहार टॉपर बने डाॅ ए पाठक ऑल इंडिया में ए पाठक ने पाया 42 वाॅ रैंक सहरसा - शहर के जाने माने योग्य व ख्यातिप्राप्त चिकित्सक नया बाजार निवासी स्व अनिल कुमार पाठक एवं माता महिला महाविद्यालय की व्याख्याता प्रो अंजना पाठक के सुपुत्र डाॅ ए. ए पाठक ने नीट परीक्षा मे सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है।जिसके कारण परिवारजनों एवं स्थानीय निवासियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई व शुभकामना दी है। ज्ञात हो कि डाॅ ए.ए पाठक ने नीट सर्जिकल ग्रुप की कठिन परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 600 अंको की परीक्षा में 430 अंक लाकर 42 वाॅ रेंक प्राप्त किया है। उनके सफलता पर सम्पूर्ण लोग बहुत खुश है। वहीं उनकी वयोवृद्ध दादी सरला पाठक ने बताई कि मुझे अपने पोते पर गर्व है लेकिन उसके पिता डाॅ अनिल पाठक जीवित रहते तो अति गौरवान्वित होते।वही उनकी माता प्रो अंजना पाठक ने कहा कि वो बचपन से ही पढने लिखने मे काफी मेधावी रहा है।उसकी सफलता मे उनका कठिन परिश्रम तथा कठोर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताई की उनके स्वर्गीय पिता डॉ अनिल कुमार पाठक तथा ईश्वर का उनको आशीर्वाद है। उनकी सफलता पर मुहल्ला में ...

सिम्मी इंमरजेंसी हॉस्पिटल का हुआ उद्घटान

Image
  सिम्मी इंमरजेंसी हॉस्पिटल का हुआ उद्घटान सैकड़ो मरीज का हुआ मुफ्त जांच और ईलाज मधुबनी - जिले के मधेपुर प्रखंड अन्तर्गत भेजा बाजार में सिम्मी इमरजेंसी हॉस्पिटल का उद्घटान समाजसेवी कैलाश सिंह के हाथों मंगलवार हुआ। जानकारी हो कि भेजा बाजार अति गरीबों का इलाका है और गरीबों के लिए यह अस्पताल वरदान साबित होगा। समाजसेवी कैलाश सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम का बेहतरीन प्रयास है कि पश्चमी तटबंध इलाकों में ऐसा प्रयास किया है। उद्घटान के उक्त अवसर पर फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी नेता रहे संजय कुमार सिंह मधेपुर ने बताया कि गरीबों के दुर्गम इलाकों में डॉक्टर का यह बेहतर प्रयास है। इस अवसर पर डॉ राहुल कुमार , डॉ सुभम कुमार , डॉ ए कुमार , डॉ एस के सागर , डॉ ललित कुमार , डॉ एनी नाज , प्रोफेसर पुरोस्तम सिंह , प्रांजल सुमन दर्जनों लोग मौजूद थे। RAJEEV JHA - SAHARSA

पूर्व सांसद आंनद मोहन की पेशी मामले में एक P.S.I , 04 सिपाही एवं 01 गाड़ी चालक निलंबित

Image
पूर्व सांसद आंनद मोहन की पेशी मामले में एक P.S.I , 04 सिपाही एवं 01 गाड़ी चालक निलंबित सहरसा - पूर्व सांसद आनंद मोहन को पटना के एक मामले में कोर्ट पेशी के बाद उनको उनके घर सहित अन्य जगह ले जाने वाले एक पीएसआई , 04 सिपाही एवं 01 गाड़ी चालक को निलंबित करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोपालगंज के तत्कालीन डीएम रहे जी कृष्णय्या हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन को एक मामले में पेशी के लिए सहरसा मंडल कारा से पटना कोर्ट ले जाया गया था। लेकिन पूर्व सांसद आंनद मोहन पटना कोर्ट में पेशी के बाद अपने पटना स्थित आवास पर घूमने चले गए यहीं नही वह वहाँ अन्य जगहों पर विभिन्न लोगों से मिले और अपने बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद से भी मिले जिसकी तस्वीर सामने उभर कर सामने आ गयी और उनके बाद उस मामले में सहरसा पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया और पेशी के दौरान जाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किया है। इस मामले की जांच कर रहे मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफिज मानी ने बताया कि कोर्ट पेशी के दौरान जाने वाले पीएसआई संतोष कुमार , सिपाही नंबर 123 राजू कुमार गुप्ता , सिपाही नंबर 374 शिव प्रकाश कुम...

पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने सत्ताधारी जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सरकार को बताया उदासीन

Image
पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने सत्ताधारी जनप्रतिनिधि , प्रशासन और सरकार को बताया उदासीन सहरसा के लोगों के साथ हो रहा अन्याय, इसके लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सरकार जिम्मेदार सहरसा - पूर्व विधायक किशोर कुमार ने आज सहरसा में बंगाली बाज़ार ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू नहीं होने  और नगर निगम का दर्जा रद्द किये जाने को जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सरकार की घोर लापरवाही बताया. उन्होंने आज सहरसा अतिथिगृह में प्रेस वार्ता कर कहा कि सहरसा जिला के साथ यहाँ के जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सरकार अन्याय कर रही है. उदहारण, सहरसा के बंगाली बाज़ार में बनने वाले ओवर ब्रिज का 3 बार शिलान्यास और आधा दर्जन से ज्यादा बार निविदा के बाद पुनः ईपीसी मोड में निविदा निकलना एवं नगर परिषद सहरसा को नगर निगम का दर्जा देकर वापस लेना जिला के साथ धोखा है. शहर जल जमाव, गंदगी और अतिक्रमण से तबाह है। किशोर कुमार ने कहा - लम्बे संघर्ष के बाद ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिली। कई निविदा बाद फिर से इपीसी मोड का निविदा निकाल कर जनता को झुनझुना थमा दिया है.पिछले दिनों पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ, लेकिन इसका श्रेय लेने की होड़ सत्ताधारी दल क...

बड़े-बड़े शहरों में बच्ची का नही हुआ इलाज तो सहरसा सदर अस्पताल के एक चिकित्सक ने बचाई बच्चे की जान

Image
पंजाब जैसे बड़े-बड़े शहरों में बच्ची का नहीं हुआ सफल इलाज तो सहरसा सदर अस्पताल के एक चिकित्सक ने बचाई बच्चे की जान सहरसा - सहरसा सदर अस्पताल में इन दिनों काफी सुधार देखा गया है सदर अस्पताल में जहां अब मरीजों का इलाज भी होता है बल्कि क्रिटिकल से क्रिटकल बीमारी का सफल ऑपरेशन भी की जाती है कुछ ऐसा ही मामला सदर अस्पताल में देखने को मिला जहां सहरसा के अवगानपुर मुसहरनिया निवासी मुकेश पासवान के 12 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के छाती में बाएं तरफ फेफड़े में पस (मवाद) जमा हो जाने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है । वही बच्ची के माता दयारानी देवी ने बच्ची का इलाज पंजाब समेत जैसे सहरसा शहर के कई क्लीनिक में कराया लेकिन कही उनका इलाज सफल नही हो सका जिसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल का शरण लिया जहा सदर अस्पताल में नियुक्त डाक्टर अभिनव कुमार सिंह ने जब बच्ची की हालत नाजुक देखा तो उन्होंने बिना देरी की ऑपरेशन करने का निर्णय लिया वही सदर अस्पताल में  अच्छी व्यवस्था रहने के कारण बच्ची का ऑपरेशन भी सफल रहा।  डाक्टर अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल के सीएस, डीएस और अस्पताल प्रबंधक द्वारा कर...

चार भारतीयों सहित 22 लोगों को ले जा रहा विमान नेपाल से लापता, हादसों की आशंका

Image
चार भारतीयों सहित 22 लोगों को ले जा रहा विमान नेपाल से लापता, हादसों की आशंका पटना - नेपाल की तारा एयर कंपनी के एक विमान से संपर्क टूट गया है। इस डबल इंजन विमान में 22 यात्री सवार हैं। विमान  रविवार सुबह पोखरा से जोमसो के लिए उड़ान भरी थी। नेपाली सेना भी अब तलाशी में जुट गई है। नेपाल में तारा एयर के एक विमान का संपर्क टूट गया है। विमान ने रविवार सुबह उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक तारा एयर के डबल इंजन विमान ने आज सुबह पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। आखिरी बार विमान से सुबह 09 बजकर 55 मिनट पर संपर्क हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि विमान केवल 15 मिनट की उड़ान के लिए गया था और इसमें 22 यात्री सवार हैं। वहीं विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है।      नेपाल के स्थानीय मीडिया के अनुसार लापता विमान में 04 भारतीय सवार थे जो एक ही परिवार के हैं और मुंबई से आए थे। एयरलाइन ने यात्रियों की सूची जारी की है जिसमें चार भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी , धनुष त्रिपाठी , रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में की गयी है। एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर...

जनवितरण दुकान पर अब लाभुकों को नही मिलेगा मुफ्त गेंहू

Image
  जनवितरण दुकान पर अब लाभुकों को नही मिलेगा मुफ्त गेंहू प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलता था चावल और गेहूं मुफ्त सहरसा -  खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में बिहार सरकार के सचिव विनय कुमार ने एक पत्र जारी कर सभी जिलाधिकारी को निदेश दिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सिर्फ लाभुकों को जो मुफ्त में गेहूं और चावल दिया जाता था उनके बदले अब केवल मुफ्त में 05 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। सचिव द्वारा जारी पत्र के पत्रांक 2125 के आलोक में कहा गया है पीएमजीकेऐवाई के तहत कि छठे चरण में माह अप्रैल से लेकर माह सितंबर तक मात्र 05 किलो मुफ्त चावल दिया जाएगा। उन्होंने जिक्र किया है कि वर्तमान में लाभुकों को प्रत्येक यूनिट 05 किलो चावल और गेहूं मिलाकर मुफ्त दिया जाता था। लेकिन अब इस योजना के तहत केवल 05 किलो चावल ही अप्रैल से लेकर माह सितंबर तक दिया जायेगा। हालांकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आम आवाम को गेहूं और चावल मिलते रहेगा। वैसे सरकार के इस पहल को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग भी अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दिया है। दूसरी और जनवितरण दुकानदार को ...

सहरसा के करोड़पति C A सुमन सिंह की दिलचस्प कहानी

Image
  सहरसा के करोड़पति C A सुमन सिंह की दिलचस्प कहानी आईएएस पूजा सिंघल झारखंड सरकार के लिए बेचैनी का सबब बना है आईएएस पूजा सिंघल , अभिषेक झा और सुमन सिंह सहरसा - झारखंड सरकार के लिए बेचैनी का सबब बने सहरसा के सुमन कुमार सिंह और मधुबनी के अभिषेक झा का रोज नया और दिलचस्प कहानी उभर कर सामने आ रहा है। जानकारी हो कि सुमन कुमार सिंह मूलतः बिहार के सहरसा जिला अन्तर्गत पतरघट ओपी के विशनपुर का रहने वाला है। सूत्रों से अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन कुमार सिंह दो भाई एक बहन है। सुमन सिंह के पिताजी राधेश्याम सिंह उर्फ फुलेश्वर सिंह हजारीबाग में कोल फील्ड में कार्यरत थे।  आईएएस पूजा सिंघल के संपर्क में था सुमन सिंह झारखंड में आइएएस पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की छापेमारी के दौराल सीए सुमन कुमार के घर से भी 19 करोड़ से अधिक नगद रुपये मिले। कहने के लिए तो वह सीए है, लेकिन अपने मोहल्ले में लोगों को वह खुद को ज्योतिषी बताता था। रांची के हनुमान नगर स्थिति सोनाली अपार्टमेंट में जब ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ। लोगों ने बताया कि सुमन कुमार सिंह खुद को ज्योतिषी बताया करत...

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम ने कह दी ये सभी बातें

Image
 एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम ने कह दी ये सभी बातें जरूरत पड़ने पर बूथों पर मौजूद रहेगें क्यूआरटी टीम आनंद शर्मा - डीएम सहरसा राजीब झा - सहरसा

सदर अस्पताल में मंडराने वाले दलाल पर डीएम सख्त

Image
  सदर अस्पताल में मंडराने वाले दलाल पर डीएम सख्त  किया कुछ कहा डीएम आनंद शर्मा ने आप भी सुनिये आनंद शर्मा - डीएम सहरसा राजीब झा - सहरसा

डॉ. प्रियंका किशोर ने होली पर दी सबको सुभकामनाएँ

Image
  डॉ. प्रियंका किशोर ने होली पर दी सबको सुभकामनाएँ सहरसा - आप सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे। राजीब झा - सहरसा किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.... 9525004966(व्हाट्सएप) www.koshizone.com

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने पत्रकार व अधिकारियों के साथ खेली होली

Image
  फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने पत्रकार व अधिकारियों के साथ खेली होली सहरसा - फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने जिले के डीलर संघ के जिला अध्यक्ष मोहमद सलीम , सत्तरकटैया के डीलर संघ अध्यक्ष मुकेश यादव , सोनवर्षा राज संघ के युवा सचिव सह जिला सचिव सोनू सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष के साथ मिलकर होली खेली और अधिकारियों के साथ भी होली पर्व को मनाया।  प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने बताया कि रंगों के इस त्यौहार को सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ सभी लोगों ने अधिकारी के साथ रंगों के इस पर्व को मनाया। उन्होंने बताया कि सदर एसडीओ प्रदीप झा , जिला आपूर्ति पदाधिकारी चंदन झा , कहरा व सत्तरकटैया के आपूर्ति निरीक्षक विमलेश कुमार , जिला प्रबंधक दीपक कुमार जिला आपूर्ति के कार्यपालक सहायक रवि प्रकाश , सत्तरकटैया प्रखंड आपूर्ति कार्यलय के कार्यपालक सहायक चंदन कुमार आदि अधिकारियों के साथ इस पर्व को मनाया गया। वहीं जिलाध्यक्ष मोहमद शलीम ने बताया कि यह पर्व हिन्दू मुस्लिम के एकता का मिशाल है। उन्होंने बताया कि इस पर्व को आज से नही वर...

अनोखी होली पर्व जहां किसी के बदन पर कपड़ा नही कोई जाति पाती नही

Image
  अनोखी होली पर्व जहां किसी के बदन पर कपड़ा नही कोई जाति पाती नही हिन्दू मुस्लिम सब एक साथ बनगांव की घुमौर होली का लेते हैं आनंद सहरसा - बिहार के सहरसा जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर पश्चिम कहरा प्रखंड के बनगाँव में मनाई जाने वाली घुमौर होली की अपनी अलग पहचान है ,ब्रज की होली की जैसी बेमिसाल है बनगाँव की घुमौर होली। इसमें लोग एक दूसरे के कंधे पर सवार होकर ,जोर अजमाइस करके होली मनाते है। संत लक्ष्मी नाथ गौसाई द्वारा शुरू की गयी बनगाँव की होली ब्रज की लठमार होली की तरह ही प्रसिद्ध है। सभी ग्रामीण पहले गाँव में ही ललित बंगला के पास एकजुट होते है ,उसके बाद सभी भगवती स्थान के प्रांगण में पहुंचकर इस होली का आनंद उठाते है। सबसे बड़ी बात की इस होली में कोई जाति पाती नही होती है और हिन्दू मुस्लिम सब एक साथ इस पर्व का आनंद उठाते हैं।  मान्यता है कि इसकी परंपरा भगवान्  श्री कृष्ण के काल से चली आ रही है। 18 वीं सदी में यहाँ के प्रसिद्ध संत लक्ष्मी नाथ गौसाई बाबाजी ने तय किया था। बिहार की सबसे बड़ी आबादी वाले व तीन पंचायत वाले बसे बनगाँव की होली को देश में एक अलग सांस्कृतिक पहचान है।...

होली पर्व को लेकर महिला प्रत्याशी की अपील , रंगों के पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं

Image
 होली पर्व को लेकर महिला प्रत्याशी की अपील , रंगों के पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं रंगों के इस पर्व में आपसी मतभेदों को भुलाकर सभी लोग हर्षोल्लास पूर्वक होली मनायें - आशीष रंजन समाजसेवी सहरसा- होली पर्व को लेकर सहरसा वार्ड नम्बर 19 की शिक्षित एवं योग्य महिला प्रतिभा कुमारी ने सहरसा जिले वासी सहित अपने वार्ड के लोगों से खास अपील किया है कि आपसी भाईचारे और सभी भेद भाव को मिटाकर कर सभी लोग इस रंगों के पर्व को मनायें। जानकारी हो कि प्रतिभा साजसेवी महिला हैं और उनके पति आशीष रंजन भी समाजसेवा सेवा के लिए समर्पित रहते है। हालांकि आशीष रंजन के सामाजिक सराहनीय कार्य की चर्चा प्रत्येक दिन कहीं न कहीं होती रहती है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक दोनों पति पत्नी मिलकर सरकारी लाभ पहुँचाने हेतु तत्पर रहते हैं।  प्रतिभा कुमारी ने होली पर्व को लेकर किया दिए अपने विचार प्रतिभा कुमारी ने होली पर्व को लेकर बताई की इतिहासकारों का मानना है कि आर्यों में भी इस पर्व का प्रचलन था लेकिन अधिकतर यह पूर्वी भारत में ही मनाया जाता था। उन्होंने बताई की इस पर्व का वर्णन अनेक पुरातन धार्मिक पुस्तकों में मिलता ...

समस्या को देखते ही युवा समाजसेवी डीएम से लगा देते है गुहार

Image
  समस्या को देखते ही युवा समाजसेवी डीएम से लगा देते है गुहार शहर वासी युवा के सराहनीय कार्य की काफी करते हैं चर्चा सहरसा - शहर के एक ऐसे समाजसेवी जो शहर की समस्या को देखते ही जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाने चले जाते है। यही नही यह समाजसेवी डिजिटल दुनियां में भी अत्यधिक आगे है और सरकारी योजनाओं को घर तक पहुँचाने हेतु दिन रात एक किये रहते हैं। हम बात कर रहे हैं युवा समाजसेवी आशीष रंजन का जो इन दिनों अपने सामाजिक गतिविधियों से काफी चर्चे में है और बड़े बुजुर्गों का काफी आर्शीवाद प्राप्त कर रहे हैं।  पिछले दिनों आशीष ने कंपकपाती ठंड में चौक चौराहे पर जिलाधिकारी से अलाव जलाने की मांग किया था। वहीं आशीष रंजन एवं उनकी पत्नी प्रतिभा ने घर-घर जाकर सरकार द्वारा बनने वाली ई- श्रम कार्ड को वार्ड अन्तर्गत बनवाया। शुक्रवार को आशीष ने डीएम से पुनः एक गुहार लगाया कि रहमान चौक के समीप जो सड़को पर गड्ढा है उनको ठीक करवाया जाए। जिस तरह युवा समाजसेवी एवं उनकी पत्नी क्षेत्र के जनता का ध्यान रख रही है उसी तरह अगर आगामी नगर निगम चुनाव में क्षेत्र की जनता उनका ध्यान रखे तो आगामी पांच वर्षों में विका...

सत्तरकटैया के पांच पंचायत में हजारों उपभोक्ताओं की कट सकती है बिजली

Image
  सत्तरकटैया के पांच पंचायत में हजारों उपभोक्ताओं की कट सकती है बिजली बिजली बिल जमा नही करने वालों के खिलाफ विभाग होगी सख्त - प्रभात कुमार सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत हजारों बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कटने का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के बरहशेर , पटोरी , पंचगछिया , बारा एवं सिहौल के हजारों बिजली उपभोक्ता द्वारा बिजली जलाने के बाद बिजली बिल जमा नही करने के कारण विभाग सख्त हो गयी है। प्रखंड के इन पांच पंचायत में 05 सौ से अधिक ऐसे उवभोक्ता है जिनके पास 20 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है। जबकि हजारों उपभोक्ता ऐसे है जिनपर पर हजारों रुपये का बिजली बिल बकाया है। विभागीय जानकारी के अनुसार जो उपभोक्ता बिजली बिल जमा नही करेगें उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा। वैसे उपभोक्ताओं को चाहिए कि बिजली बिल का प्रत्येक महीने में भुगतान कर देना चाहिये। इस मामले को लेकर विद्युत कनीय अभियंता प्रभात कुमार ने बताया कि ससमय अगर उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल जमा नही किया गया तो उनके ऊपर कार्रवाई की जायेगी। जे ई प्रभात ने यह भी बताया कि सिहौल एवं ब्रह्शेर में लोगों की ज...

बिजली बिल कहाँ कहाँ जमा नही हो रहा है

Image
 बिजली बिल कहाँ कहाँ जमा नही हो रहा है सौरबाजार , रौता , सत्तरकटैया एवं पंचगछिया के हजारों उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में पीछे सहरसा - नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड , विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सौरबाजार सहरसा ने अपने कार्यलय के पत्रांक 41 के आलोक में अनपेड उपभोक्ता से संबंधित पत्र जारी किया है। पत्र के माध्यम से जिक्र किया गया है कि सौरबाजार अन्तर्गत 7827 बिजली उपभोक्ता , रौता अन्तर्गत 9859 उपभोक्ता , सत्तरकटैया अन्तर्गत 7877 एवं पंचगछिया अन्तर्गत 5636 ऐसे उपभोक्ता है जो बिजली का बिल जमा नही करते है। बिजली बिल जमा नही करने के कारण सरकार को राजस्व की भाड़ी क्षति हो रही है एवं उपभोक्ता द्वारा ससमय बिजली बिल जमा नही करने के कारण विभागीय कनीय अभियंता को वरीय अधिकारियों का सुनना पड़ता है। हालांकि बिजली बिल जमा नही करने वाले उपभोक्ता मामले को लेकर जूनियर इंजीनियर प्रभात कुमार ने बताया कि हर हाल में उपभोक्ताओं को ससमय बिजली बिल फरवरी माह के भीतर जमा करना होगा। उपभोक्ता अगर ससमय बिजली बिल जमा नही करेगें तो विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जायेगी। हालांकि इस संबंध में बिजली ...

उत्पाद विभाग ने गुप् सूचना के आधार पर भाड़ी मात्रा में पकड़ी शराब

Image
  उत्पाद विभाग ने गुप् सूचना के आधार पर भाड़ी मात्रा में पकड़ी शराब  आधे दर्जन अवैध शराब कारोबारी को उत्पाद विभाग ने लिया हिरासत में  सहरसा - बिहार सरकार द्वारा शराब बंदी कानून को जितना मजबूत किया जा रहा है उतना ही अवैध शराब की खेप को पुलिस विभाग एवं उत्पाद विभाग द्वारा पकड़ा भी जा रहा है। हाल ही में सरकार के द्वारा एक आदेश जिसमें शिक्षकों के शराब बंदी में सहयोग की बात सामने आई उसमें सरकार की जम कर किरकिरी हुई हैं।  इसी कड़ी में देर रात उत्पाद विभाग के टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भाड़ी मात्रा में शराब की खेप को पकड़ा है और इस कारोबार में शामिल आधे दर्जन लोगों को भी हिरासत में लिया है।   राजकिशोर सिंह , प्रभारी उत्पाद अधीक्षक सहरसा रात्री में गुप्त सूचना मिली कि जिले के सौरबाजार इलाके से अवैध शराब की खेप आ रही है , उसी सूचना के आधार पर मामले की जांच हेतु हमारी टीम सौरबाजार से शराब की खेप का पीछे करते हुए शहर के भेड़धारी पहुँची और वहां पर एक पिकअप से शराब को उतारा जा रहा था। उत्पाद विभाग जब उक्त स्थल पर पहुँची तो वहाँ पहले से एक कमरे में शराब जमा था।  सरकार ...

छह पंचायत में बिजली बिल नही जमा करने के कारण उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई

Image
छह पंचायत में बिजली बिल नही जमा करने के कारण उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई   लगभग तीन करोड़ से अधिक का बिजली बिल उपभोक्ताओं पर बकाया बिजली बिल जमा नही करने वाले पर होगी कार्रवाई व काटा जाएगा विद्युत कनेक्शन - प्रभात कुमार (जे ई ) सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत छह पंचायत में लगभग 03 करोड़ से अधिक की बिजली के बकाया बिल का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शाहपुर , बारा , सिहौल , पटोरी , पंचगछिया एवं ब्रह्शेर के लाभुकों के पास तीन करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया है। जानकारी हो कि सरकार के लगातार प्रयास के बाद लगभग 24 घंटे बिजली की आपूर्ति अब होने लगी है। यही नही ग्रामीण इलाकों में एक एक घर को बिजली की आपूर्ति प्रदान कर दी गयी है। खेती करने वाले किसान अपना बेहतर फसल उगा सके इसलिए हर खेत में भी बिजली पहुँचा दी गयी है और बिजली की सुदृढ व्यवस्था हेतु क्षेत्रों में विद्युत कनीय अभियंता द्वारा लगातार क्षेत्र में जांच पड़ताल भी होती रहती है। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रभात कुमार ने बताया कि इन पंचायतों में 56 सौ लगभग ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल जमा नही क...

बढ़ती ठंड के कारण युवा समाज सेवक को डीएम से लगानी पड़ी गुहार

Image
 बढ़ती ठंड के कारण युवा समाज सेवक को  डीएम से लगानी पड़ी गुहार सहरसा - जिले के नगर परिषद को सरकार ने नगर निगम में जरूर बदल दिया है लेकिन कड़ाके की ठंड में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नही होने के बाद युवा समाज सेवक आशीष रंजन को आम आवम को देखते हुए अलाव की मांग डीएम से करनी पड़ी है। युवा समाज सेवक आईटी जगत के लोकप्रिय चेहरा हैं परंतु जब शहर की ठंड में उन्होंने हालात देखी तो उनसे नही रहा गया और जिला प्रशासन से इस ठंड में अलाव का मांग किया।   आशीष रंजन लोकप्रिय छवि के युवा समाज सेवक वैसे जिस तरह से कड़ाके की ठंड है और हवा भी तेज गति से चल रही है उनके बातों को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन को शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर अविलंब अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे कि गरीब व्यक्ति आग के सहारे इस कंपकपाती ठंड में राहत महसूस कर सके। जानकारी हो कि आशीष रंजन एक लोकप्रिय छवि के युवा समाज सेवक है और आशीष रंजन की पत्नी भी एक समाजसेवी महिला है।  राजीब झा - सहरसा किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.... 9525004966(व्हाट्सएप)  www.koshizone.com