Posts

दूल्हा निकला उम्रदराज तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Image
दूल्हा निकला उम्रदराज तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार दुल्हन ने शादी के मंडप में दूल्हा को नकारा सुपौल - बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का असर अब आये दिन देखने को मिलने लगा है। यही कारण है कि बेटियां शादी विवाह जैसे जीवन भर के संबंधों को लेकर खुद निर्णय करने लगी है। इसका ताजा उदाहरण ये है कि शादी के मंडप में दूल्हा पसंद नहीं होने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है। शुक्रवार को एक मंदिर परिसर में हो रहे शादी के मंडप में दुल्हन के द्वारा उम्रदराज दूल्हे को देखकर शादी से इनकार कर दिए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मामला थाना तक पहुंच गया जहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दुल्हन को उसके परिजन सहित उसके घर भेज दिया गया है। दरअसल ये मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित शिव मंदिर परिसर का है जहां देर रात एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। जब शादी की रस्म शुरू हुई उस दौरान दुल्हन ने दूल्हा को देखा तो  दूल्हा उम्रदराज था जिसके बाद दुल्हन ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इस बीच आसपास के लोग वहां पहुंच गए और मामला समझने के बाद इसकी इत्तला स्थानीय राघोपुर पुलिस को दे दिया। इस बीच मामला ...

पूर्व मंत्री ने रेस्टुरेंट का किया उद्घाटन

Image
  पूर्व मंत्री ने रेस्टुरेंट का किया उद्घाटन सहरसा - शहर के पूरब बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट के समीप लजीज पिज़्ज़ा के आकर्षक रेस्टुरेंट का उद्दघाटन बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सह वर्तमान आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने फीता काट कर किया । इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे । लजीज पिज़्ज़ा हाउस के मालिक यश प्रियम ने कहा कि अब कोशी जैसे इलाके में जायकेदार वेज और नॉन वेज पिज़्ज़ा का आनंद, कम पैसे खर्च कर के लोग उठाएंगे । यश ने आगे कहा कि लजीज पिज़्ज़ा का चालीस तरह के वेरिएशन हैं। यहां 110 रुपये से लेकर 350 रुपये तक के पिज्जे अभी मिलेंगे। ग्राहकों की सुविधा के लिए कुछ दिनों तक कीमत दस प्रतिशत ऑफ रहेगा।पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने रेस्टुरेंट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से विकास के भी पट खुलेंगे। युवाओं के स्वरोजगार में भागीदारी से, अन्य युवाओं का स्वरोजगार के प्रति रुझान बढ़ेगा। उन्होंने इस प्रतिष्ठान की तरक्की की हृदय से कामना किया। वरिष्ट पत्रकार ,मुकेश कुमार सिंह

सुप्तावस्था में महिला की हत्या

Image
सुप्तावस्था में महिला की हत्या सुपौल - त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में खौफनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया है कि अपराधियों ने घर मे सोई एक महिला की हत्या कर दी है।बताया ये भी गया है कि मृतक महिला के शरीर पर जख्म के भी निशान हैं। हालांकि मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू कर दिया है। दरअसल ये घटना मलहनमा वार्ड नम्बर 13 की है जहां देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक सोई हुई महिला की हत्या कर दी है जिससे आसपास के इलाके में खौफ का आलम है। घटना के संबंध में मृतका के 15 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार ने बताया कि उसकी माँ दुखनी देवी दरवाजे पर सोई थी और वे लोग घर में सोए हुए थे। सुबह छह बजे जब दरवाजे पर माँ को जगाने गए तो देखे कि उसकी माँ दरवाजे पर बने मचान पर मृत अवस्था मे पड़ी है अज्ञात अपराधियों ने उसकी  माँ की गला दबाकर औऱ चाक़ू घोप कर हत्या कर दी है।आरोप ये लगाया कि उसका  पड़ोसी से जमीनी विवाद भी चल रहा है जिसमें उसके पिता को  भी झूठा फंसाया गया।बताया कि  केश की वजह से उसके पिता घर पर नहीं थे।ईधर घटना को लेकर एक ऑडियो भी वायर...

फायनांस कर्मी को गोली मारकर लुटा रुपया

Image
फायनांस कर्मी को गोली मारकर लुटा रुपया सुपौल -  जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज बाज़ार के समीप बाइक सवार हथियार लैश अपराधियों ने एल एंड टी फायनांस कर्मी अमरदीप कुमार का पीछा कर उसके  दाहिने घुटने में गोली मार कर 11 हज़ार 850 रुपये लूट लिया है। जानकारी देते हुए जख्मी एल एंड टी फायनांस कर्मी अमरदीप कुमार ने बताया कि जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज बाज़ार से वे अपने एक साथी के साथ रुपये कलेक्शन कर लौट रहे थे कि उसी दरम्यान बाइक सवार हथियार लेश अपराधियों ने उसका पीछा किया।जान बचाकर वे और उसके साथी एक मुखिया के दरवाजे पर पहुंचे जहाँ उसके साथी मुखिया के एक घर में घुस गए औऱ अंदर से घर के दरवाजे को बंद कर दिया। बताया कि वे  अकेला मुखिया के दरवाजे पर अपराधियों के चंगुल में फंस गया और अपराधी से विरोध के दौरान अपराधी ने उसके दाहिने घुटने में गोली मार  जख्मी कर उसके पास से 11 हज़ार 850 रुपये छीन लिए। वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची जदिया पुलिस ने फायनांस कर्मी को जख्मी हालत में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने ईलाज के बाद जख्मी फायनांस कर्मी को खतरे से बाहर बत...

बीडीओ के अध्यक्षता में हुई ऑन कोविड-19 वेक्सिनेशन टास्क फोर्स की बैठक।

Image
   बीडीओ के अध्यक्षता में हुई ऑन कोविड-19 वेक्सिनेशन टास्क फोर्स की बैठक। सुपौल -  पिपरा  प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी हॉल में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय ऑन कोविड 19 वेक्सिनेशन टास्क फोर्स की अहम बैठक सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता पिपरा बीडीओ लवली कुमारी ने किया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी , आरबीएसके चिकित्सक, महिला पर्यवेक्षिका मंजुला जयंती प्रभा ,प्रखंड हेल्थ मैनेजर, एफबी डब्ल्यूएचओ कर्मी, बीएमसी यूनिसेफ ,बीएम केयर इंडिया के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान कोविड को लेकर जानकारी साझा किया गया। साथ ही वैक्सीनेशन में  स्वास्थ्य कर्मी फ्रंटलाइन वर्कर आदि को प्राथमिकता देने की बात कही गयी। बीडीओ लवली कुमारी ने कहा कि धीरे धीरे सभी अन्य लोगों को भी  कवर किया जाएगा । ये भी कहा गया कि वैक्सीनेशन लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैसे मोटिवेट किया जाए इसको लेकर विशेष पहल करनी होगी। इस दौरान वेक्सिनेशन के लिए मौजूद लोगों को कई आवश्यक दिशा   निर्देश भी दिए गए। सुभाष चंद्रा, सुपौल

कंप्यूटर जिस भाषा को ग्रहण कर लेती है वह भाषा उपेक्षा का हुआ शिकार

Image
कंप्यूटर जिस भाषा को ग्रहण कर लेती है वह भाषा उपेक्षा का हुआ शिकार सहरसा - कंप्यूटर जिस भाषा का सरल और आसानी से ग्रहण कर रही है वह भाषा सरकार के नीति और नियति के कारण   उपेक्षा का शिकार होते जा रहा है। जिले में संचालित संस्कृत विद्यालय को  न तो सरकार ध्यान दे रही है और न ही शिक्षा विभाग के अधिकारी इस और ध्यान दे रहे हैं। आज भी संस्कृत सबसे सरल , सुगम एवं बेहतर भाषा के रूप में जाना जाता है। एक समय ऐसा था जो मिथलांचल में सभी लोगों का भाषा संस्कृत होता था। पुरानी कथाओं के अनुसार आदि गुरु कृपा शंकराचार्य ने मिथलांचल कोशी के धरती महिषी में मंडन मिश्र जैसे विद्वान से शास्त्रार्थ किया और उस महिषी के धरती पर सुगा संस्कृत बोलती थी। आज जिले में संचालित किसी भी विद्यालय में न तो संस्कृत की पढ़ाई हो रही है और न ही उस और बच्चे को अग्रसरित किया जा रहा है। बच्चे को अभिभावक भी अंग्रेजी एवं गणित के तरफ ज्यादा ध्यान देने को कहते है। शोधकर्ताओं ने माना कि भारत में जितने भाषा बोली जाती है उनमें सबसे पहले और सुगम तरीके संस्कृत भाषा को कंप्यूटर ग्रहण कर लेती है। आरएसएस द्वारा संचालित विद्या मं...

लघु सिंचाई विभाग बाबुओं के अनदेखी के कारण बदहाल

Image
लघु सिंचाई विभाग बाबुओं के अनदेखी के कारण बदहाल जर्जर भवन घास , भूसा एवं गोबर रखने के लिए होता है उपयोग सहरसा - जिले के पंचगछिया सब डिवीजन स्थिति लघु सिंचाई विभाग बाबुओं के अनदेखी के कारण भवन जर्जर और कार्यलय बंद होने के कारण लगभग बंद हो गया है। जानकारी हो कि 1972 के आसपास यह लघु सिंचाई विभाग सरकार द्वारा संचालित हुआ था। उस समय यह डिवीजन अपने बेहतर कार्य के लिए जाना जाता था और यहां चार तरह के कार्यलय का संचालन होता था और सरकार को सिंचाई विभाग से बेहतर राजस्व प्राप्त होता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सिंचाई विभाग से सिंचाई , रेभ्न्यु एवं डेनेज का देखरेख होता था। वर्ष 1984 ईस्वी में जब कोशी बांध टूट गया तो यहाँ और अधिक कर्मचारी आ गए और कार्य भी सुचारू से चलने लगा। जर्जर भवन भी अतिक्रमणकारी के हवाले सिंचाई विभाग का जब से कार्यलय बंद हुआ तब से स्थानीय लोगों ने वहां के जर्जर भवन को अपने कब्जे में ले लिया है। यही नही उस भवन में आम लोग अपना सारा सामान रखते है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उस भवन के आगे भाग को अब दुकान  एवं मंदिर के रूप में लोग प्रयोग में लाना शुरू कर ...

किसानों ने चक्का किया जाम, स्वामी रंगनाथन कमिटी लागू करने का किया मांग

Image
  किसानों ने चक्का किया जाम, स्वामी रंगनाथन कमिटी लागू करने का किया मांग SAHARSA - भारत बंद का ब्यापक असर सहरसा में भी देखने को मिला। यहां किसान ने खेत से लेकर ग्रामीण इलाके के सड़को को भी बंद रखा वही सहरसा से नेपाल जाने वाली सहरसा सुपौल मार्ग भी बाधित रही। सीपीआई नेता चंद्रशेखर ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार कॉरपरेट घरानों को सहयोग कर रही है। किसानों को जो लाभ मिलना चाहिए वह नही मिल रहा है। आज लंबे समय से किसान धरना पर बैठे हुए है और सरकार नही मान रही है। आज फिर सरकार से बातचीत है लेकिन जब तक निर्धारित समर्थन मूल्य का कानून नही बन जाता तब तक किसान भटकने वाले नही है। ठाकुर ने बताया कि किसानों के हित में जो स्वामी रंगनाथन कमिटी लागू हुई थी उनको लागू किया जाय। सरकार बिजली बिल माफ करे किसानों का ऋण माफ करे नही तो यह किसानों का आंदोलन और उग्र रूप ले लेगा। हालांकि इस बार किसानों को अच्छी उपज नही हुई और किसानों के खेत में एक विशेष प्रकार का कीड़ा लग गया जो धान के बाली को ही काट कर गिरा दिया। दूसरी और सरकार द्वारा किसी तरह का उचित लाभ नही मिलने से किसानों में आक्रोश जायज है। दूसरी और सम्पूर्...

केंशर मरीज एक सप्ताह से अनशन पर, सरकार से मदद की लगाई गुहार

Image
  केंशर मरीज एक सप्ताह से अनशन पर, सरकार से मदद की लगाई गुहार  सहरसा - जिले का एक ऐसा गाँव है जहाँ  कैंसर मरीज विगत एक सप्ताह से अनशन पर बैठे हुए हैं। जी हां ये ताजा मामला सहरसा जिले के ब्रह्शेर पंचायत अन्तर्गत कुम्हरा घाट का है। बेबस और लाचार केंसर मरीज मौत के मुहाने पर खड़ी है लेकिन न तो कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि और न ही जिला प्रशासन इस लाचार को देखने की जरूरत समझी है।   हालांकि गाँव के ही एक युवा ने इस बात को आगे रखने का काम किया और उन्होंने भी सरकार से मांग किया कि इस पीड़ित परिवार को सरकार कोई मदद मुहैया कराए जिससे इनकी जान बच सके। वहीं मरीज के पिता ने सिरायम पासवान ने अपने पुत्र की ईलाज के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को दांत में दर्द हुआ था और जब डॉक्टर से दिखाए तो डॉक्टर ने कहा कि इसको बाहर ले जाइए,उसके बाद जो थोड़ बहुत जमीन था उसको बेचकर अपने पुत्र को लेकर मुम्बई चले गए ईलाज करवाने। ईलाज करवाये भी सुधार भी हुआ। और उसके बाद जब सुधार हुआ तो गाँव लेकर चले आये। गाँव आने के बाद लॉकडाउन लग गया और बेटे को दिखा नही सके और आज बेटे की तबि...

किस संत का हुआ 103 वर्ष की अवस्था में निधन

Image
किस संत का हुआ 103 वर्ष की अवस्था में निधन SAHARSA - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत पटोरी निवासी प्रदुम्न राय का मंगलवार को निधन हो गया। राय का उम्र 103 वर्ष था एवं इलाके के सबसे धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनके नेतृत्व में अक्सर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता था। कोशी इलाके में हर दिन कहीं न कहीं एक गोष्ठी कार्यक्रम उनके नेतृत्व में आयोजित होता था। हाल के दिनों में जब वह चलने में असमर्थ हो गए तो घर पर ही बैठ कर भक्ति भजन किया करते थे। राय को कोई अपना संतान नही था अपितु सारा देख रेख उनका भतीजा ललन राय एवं पोता पंकज और चंदन किया करता था जिसका नतीजा था कि उन्होंने 103 वर्ष की अवस्था में अंतिम सांस लिया। उनके निधन पर ग्रामीण लालेश्वर राय , रामजी महतो , जरी लाल , रामचंद्र ठाकुर , मोहम्द उस्मान , मोहम्द सलामत , भुवनेश्वर राय , दिनेश राय , मुकेश राय , नीतीश राय , अखलेश राय , मुखिया सुरेश चौधरी , पैक्स अध्य्क्ष अशोक महतो , रंजीत मुखिया , मनोज दत्ता आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। वहीं भतीजा ललन राय ने बताया कि मेरे पिताजी का देहांत वर्षों पहले हुआ लेकिन आज तक आभाष नही हुआ कि प...

कल होने वाले भारत बंद को लेकर पूर्व सांसद लभली आनंद ने किया कहा

Image
कल होने वाले भारत बंद को लेकर पूर्व  सांसद लभली आनंद ने किया कहा सहरसा - केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, संशोधित बिजली बिल 2020 की वापसी, किसानों के सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली एवं उसके निकटवर्ती सीमा पर संघर्षरत किसानों पर दमनात्मक करवाई के खिलाफ तथा किसानों की माँगो के प्रति एकजुटता के लिए राजद नेत्री व पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी व पूर्व सांसद लवली आनंद ने भी सरकार को जमकर कोसा और चेतावनी भी दे डाली ।  पूर्व सांसद लवली आनंद अपने कार्यालय पर महागठबंधन के सभी नेताओं के साथ मिलकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया और केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए कृषि कानून को वापस की मांग की साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द कोई कार्यवाही नहीं करती है तो आगे उग्र आंदोलन पर भी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं उतरने का काम करेगी। ओमप्रकाश नारायण वहीं सीपीआई नेता ओमप्रकाश नारायण ने भी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और बताया कि यह कानून किसान के लिए काला कानून है राजीब झा - सहरसा

विधायक पुत्र के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना किया व्यक्त

Image
 विधायक पुत्र के आकस्मिक निधन पर   मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना किया व्यक्त सुपौल -    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने त्रिवेणीगंज विधायक के पुत्र विनीत कुमार उर्फ बंटी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री ने विधायक वीणा भारती से दूरभाष पर बातचीत किया और उनसे घटना के विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त किया।   उन्होंने इस परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना किया। सुभाष चंद्रा - सुपौल

नाटक "लहरों के राज हंस" में दिखा अन्तर्विरोधों के बीच खड़े व्यक्ति का द्वंद।

Image
   नाटक "लहरों के राज हंस" में दिखा अन्तर्विरोधों के बीच खड़े व्यक्ति का द्वंद। पटना - देशभर में कोरोना महामारी को लेकर लंबे समय तक लॉक डाउन रहने के कारण बाकी सभी गतिविधि के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में रंगमंच सबसे अधिक प्रभावित हुआ जिसके कारण अन्य प्रदेशों के साथ बिहार में खास कर पटना रंगमंच जो सबसे अधिक सशक्त माना जाता है वह भी कोरोना से बुरी तरह से प्रभावित रहा। तकरीबन आठ महीने बाद रविवार को पटना के कालिदास रंगालय में अभिनय आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत नाटक "लहरों के राज हंस" की विराट प्रस्तुति देखने नाट्य प्रेमियों का हुजूम दिखा। चूंकि एक तो हिंदी नाट्य साहित्य के प्रसिद्ध नाटककार मोहन राकेश का माइल स्टोन कहे जाने वाले नाटक "'लहरों का राजहंस' की प्रस्तुति जो संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित था जिसे रंग निर्देशक मणिकांत चौधरी ने निर्देशित किया और अभिनय आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत किया गया था, दूसरा अरसे बाद लोगों को घर से बाहर निकल कर कालिदास रंगालय जैसे नाट्य स्थल का नजारा देखने आए जहां नाटक के बहाने सभी नाट्य प्रेम...

बेटे की लाश देख चीत्कार मारकर रोए विधायक, पूरा इलाका गमगीन।

Image
   बेटे की लाश देख चीत्कार मारकर रोए विधायक, पूरा इलाका गमगीन सुपौल -  त्रिवेणीगंज की जेडीयू विधायक वीणा भारती के बेटे बंटी की पूर्णियां में संदिग्ध अवस्था मे हुई मौत से विधायक के घर कोहराम मच गया है। आज सुबह जैसे ही पूर्णियां से विधायक पुत्र 30 वर्षीय बंटी का शव त्रिवेणीगंज पहुंचा।आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं विधायक के घर कोहराम मच गया। खुद विधायक व उनके परिजन शव देख चीत्कार मारने लगे। इस क्रम में विधायक कई वार बेहोश भी हुई। किसी तरह उन्हें होश में लाया गया। घर के लोगों की रोरो कर बुरा हाल है।पूरा इलाका इस घटना से जहां स्तब्ध है वहीं गमगीन भी है। बंटी की मौत को लेकर हर कोई चर्चा कर रहे हैं। कि आखिर गाड़ी में बैठे युवक किस तरह एकाएक मौत की आगोश में चले गए। दरअसल बंटी अपना फोर व्हीलर गाड़ी ठीक कराने कल पूर्णिया गया था, जहां वो गाड़ी में बैठे-बैठे ही अचेत हो गया। साथियों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम जैसे ही इसकी सूचना जदयू विधायक वीणा भारती को दी गई उसके बाद उनके घर में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अन...

परिवहन मंत्री शिला मंडल के बेतुका बयान पर हुआ प्रदर्शन

Image
  परिवहन मंत्री शिला मंडल के बेतुका बयान पर हुआ प्रदर्शन सहरसा - वीर कुंवर सिंह चौक पर बाबू वीर कुंवर सिंह जागरण मंच द्वारा बिहार सरकार की केबिनेट मंत्री शीला मंडल द्वारा सितामढी के एक कार्यक्रम में बाबू वीर कुंवर सिंह पर अपमान जनक टिप्पणी दिए जाने पर सदस्यों द्वारा पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया । मंच के सचिव विजय बसंत ने कहा की इतिहास के पन्नों में बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य की गाथा स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है , भारत का बच्चा बच्चा उनको अपनी प्रेरणा मानते हैं , लेकिन एक संवैधानिक पद पर विराजमान व्यक्ति द्वारा स्वतंत्रता सेनानीयों का अपमान करना घोर निंदनीय है , मंच के सदस्यों ने कहा की बिहार सरकार अविलंब शीला मंडल को मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो  और आगे कभी ऐसी ओछी राजनीति ना हो ये सुनिश्चित करें , न हमलोगो के लिए भारत के सभी शहीद और स्वतंत्रता सेनानीयो का सम्मान सर्वोपरि है क्यूंकि देश के लिए मर मिटने वालों की कोई जात धर्म नहीं होती है ।  आक्रोशित लोगों ने कहा की अगर अविलंब कार्यवाही नहीं होती है तो बिहार ही नहीं देशभर में बरा आंदोलन करने...

उत्तर बिहार के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने बैठक किया आयोजित

Image
उत्तर बिहार के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने बैठक किया आयोजित  सहरसा  - जिले में लोक शिक्षा समिति के तहत संचालित शिशु विद्या मंदिर पटोरी पंचगछिया में उत्तर बिहार के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने बिहार के सभी विद्यालयों के प्रचार्य एवं आर्चयगन के साथ बैठक आयोजित किया। उन्होंने तीन तरह के बैठक किया जिसमें पहली बैठक विद्यालय के प्रबंधन समिति के साथ किया।  यह बैठक प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिनोद प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ। जबकि प्रदेश सचिव के बैठक से पहले कोशी विभाग के विभाग निरीक्षक फणीन्द्र नाथ झा ने प्रबंधन समिति के साथ बैठक किया। इस बैठक में विद्यायल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अशोक सिंह , कोषाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह , सह सचिव सुबोध राय मौजूद रहे। वहीं दूसरी बैठक प्रदेश सचिव शर्मा ने उत्तर बिहार के शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी , दुलेन्द्र चंद्र मंडल , सुधीर कुमार झा , दीनानाथ झा सहित अन्य प्रचार्य के साथ बैठक किया।  अंतिम चरण के बैठक में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी आर्चय निरंजन कुमार , वीरभद्र झा...

सेवानिवृत्त शिक्षक बीरेंद्र झा का निधन

Image
सेवानिवृत्त शिक्षक बीरेंद्र झा के निधन पर शोक SAHARSA - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत सिहौल गाँव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बीरेंद्र झा के निधन से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी है। शिक्षक झा ने अपने सभी संतानों को ऊंची शिक्षा देकर देश के विभिन्न संस्थानों में भेजा। उनके बड़े पुत्र हीरा कांत झा जिले के प्रेमलता मिश्र कॉलेज में कार्यरत है जबकि पुतहु देबता कुमारी सिहौल के ही मध्य विद्यालय में शिक्षिका है। वहीं दूसरे बेटे कृष्ण कांत झा मुंबई में रेपिड एक्शन फोर्स में कमांडेंट के पद पर तैनात है। जबकि छोटे पुत्र भी सेंट्रल डिफेंस कार्यलय में एकाउन्टेंट के पद पर तैनात थे। हालांकि विगत दिनों पहले उनका निधन लंबी बीमाड़ी के कारण हो गया। शिक्षक झा के पोते राजीब झा भी रेलवे के ऊंचे पद पर हरियाणा में तैनात है। झा अपने पीछे हंसते हुए परिवार को छोड़ कर मंझले बेटे कृष्ण कांत झा के मुंबई स्थित आवास पर आखड़ी सांस लिया। उनके निधन पर पी के झा ने बताया कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक विशेष तरह का अलख जगाया। वहीं जवाहर झा , राजेश झा , आशुतोष झा , मुरारी झा , क्वीन झा , ढालो झा सहित ग्रामीणों...

दिल्ली में किसानों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध सहरसा में सड़क घंटो जाम

Image
  दिल्ली में किसानों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध सहरसा में सड़क घंटो जाम सहरसा   - अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर देश भर में किसानों खासकर दिल्ली में आंदोलन के समर्थन में तथा किसानों के ऊपर सरकार द्वारा बर्बता पूर्ण व्यवहार, लाठी चार्ज, पानी बौछार एवं अत्याचार के खिलाफ सहरसा जिले के  सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत सहरसा सुपौल मुख्य मार्ग को बेला बगरौली के समीप किसानों द्वारा घंटो सड़क जाम किया। इस बीच आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि बिल एवं बिजली बिल 2020 को रद्द करने,धान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने, कृषि ऋण माफ करने आदि मांगों को लेकर पुरे देश में किसान आंदोलन पर है और हमलोग भी अनवरत डटे रहेगें। इस आंदोलन का नेतृत्व किसान सभा के प्रांतीय सचिव रणधीर कुमार, कृष्णदयाल यादव, शिवानंद विश्वास, ब्रजेश बामपंथी, विशेश्वर यादव,कमल यादव,लखन यादव, उमेश यादव, महेंद्र शर्मा,भोला यादव ,चुल्हाय पासवान आदि कर रहे थे। राजीब झा -  सहरसा

सूर्य मंदिर निर्माण का हुआ शिलान्याय

Image
सूर्य मंदिर निर्माण का हुआ शिलान्याय सुपौल - कोरोना महामारी काल में जहाँ एक तरफ सामाजिक रीति रिवाज का स्वरूप बदल गया, लोग चार दिवारी के अंदर ही अपने रश्मो रिवाज को निभाने को बिबश् हो गए, इसका असर आये दिन होने वाले आयोजन के मौके पर भी देखने को मिलता है। लेकिन महामारी काल में कई चमत्कारी कार्य भी हो रहे हैं। इसी का एक जीता जागता उदाहरण है सूर्य मंदिर का शिलान्यास दरअसल ये मामला राघोपुर प्रखंड के गोसपुर गाँव है इस इलाके के लोग कोसी नदी में छठ पूजा में सूर्य उपासना के लिए जाते थे , मगर इस बार कोरोना ने इनकी पूजा पर ग्रहण लगा दिया। फिर गाँव के युवाओं ने गाँव के अंदर ही छठ पूजा मनाने का फैसला लिया और बगैर किसी सरकारी सहायता से इन्होंने दो दिन में तालाब निर्माण कर छठ पूजा धूम धाम से मनाया। खास बात ये है कि ग्रामीणों ने न सिर्फ उक्त पोखर में छठ मनाया बल्कि उसी दिन भगवान भाष्कर के मंदिर निर्माण का भी निर्णय लिया। जिसकी बुधवार को आधार शिला रख दी। सूर्य मंदिर निर्माण में जहाँ एक तरफ इन युवाओं को समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है वही इसमें सहयोग  करने के लिए गाँव के ही युवा जो बाहर प्रदेश में रह...

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत घंटो एनएच 106 व 327 रही जाम

Image
  सड़क दुर्घटना में युवक की मौत घंटो एनएच 106 व 327 रही जाम सुपौल - पिपरा थाना क्षेत्र में दिनापट्टी के समीप देर रात बाइक सवार एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया।बताया जाता है कि तेतराही कोठी निवासी 20 वर्षीय प्रकाश कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।ईलाज कराने हेतु उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उनको बाहर रेफर कर दिया गया लेकिन दरभंगा जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पिपरा बाजार में सड़क जाम कर घंटो प्रदर्शन किया। जाम के कारण एनएच 106 और एनएच 327 पर आवाजाही प्रभावित हो गई। हालांकि स्थानीय प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार व अंचलाधिकारी संजय कुमार के पहल के बाद जाम को हटाया गया। दरअसल मृतक के परिजनों का कहना है कि सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो से बाइक सवार को ठोकर मारा गया है। जबकि पुलिस सूत्रों की माने तो टेम्पो से ठोकर की बात कही जा रही है। खैर ठोकर जिस किसी गाड़ी से भी लगी हो पर बाइक सवार की इस दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सुभाष चंद्रा, सुपौल